Header Ads

Breaking News

Big Breking : उदय यादव बनाए गए राजद के नए जिलाध्यक्ष

उदय यादव बनाए गए राजद के नए जिलाध्यक्ष

नवादा लाइव नेटवर्क। 


मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष उदय यादव राष्ट्रीय जनता दल नवादा जिला इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए बनाए गए हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह जिम्मेवारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। एमएलसी चुनाव का टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर तत्कालीन जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने पद से इस्तीफा दिया था। ऐसे में रिक्त पद पर उदय यादव का मनोनयन किया गया है। एमएलसी चुनाव के दौरान श्रीयादव ने पार्टी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के पक्ष में जबर्दस्त तरीके से काम किया था। 


 उदय यादव का मनोनयन फिलहाल नवादा विधायक विभा देवी के समर्थकों के लिए अच्छी खबर नहीं कही जा सकती। विधायक विभा ने एमएलसी चुनाव के पूरे अभियान से दूर रहीं। वहीं उनके पति पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद की तस्वीर का इस्तेमाल चुनाव के दौरान खुले तौर पर उनका भतीजा अशोक यादव करते रहे। परिणाम, सबके सामने है। राजद के अधिकृत प्रत्याशी की हार हो गई थी। 

 


उदय यादव जिले के अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज-मलिकपुर पंचायत के मुखिया हैं। अकबरपुर प्रखंड व जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं। इनके मनोनयन के बाद पार्टी की जिला इकाई का स्वरूप बदला-बदला सा दिखना तय हो गया है। बड़ा सवाल होगा कि क्या आने वाले दिनों में राजबल्लभ परिवार की लालू परिवार से दूरियां और बढ़ेगी? मंगलवार को 3 बजे नए जिलाध्यक्ष प्रेस से मुखातिब होंगे। उनके साथ एमएलसी प्रत्याशी रहे  श्रवण कुशवाहा भी होंगे। पीसी से काफी कुछ निकलकर सामने आएगा।

No comments