Header Ads

Breaking News

Breking news : दीवार गिरने से 12 साल के किशोर की मौत, मां और छह साल का भाई घायल

दीवार गिरने से 12 साल के किशोर की मौत, मां और छह साल का भाई घायल 

 

                                     देखें वीडियो  https://youtu.be/E4N4BBqTgkk
 

नवादा लाइव नेटवर्क। 

 नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के नरहट गांव में दीवार गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि मां और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मां कि हालत चिंताजनक बनी है। उन्हें वर्द्धमान मेडिकल कालेज पावापुरी भेजा गया है। मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल नवादा लाया गया है। घटना के बाद से गांव-टोले के लोग स्तब्ध हैं। 

घटना का बयान दर्ज करती पुलिस


बताया जाता है कि संजय चौधरी की पत्नी मंजू देवी, दो पुत्र 12 वर्षीय गोलू कुमार और 6 वर्षीय राहुल कुमार घर के गुरुवार की रात को खाना खा रहे थे। तभी छत के उपर से रेलिंग के
दीवार का बड़ा गिर गया। जिसकी चपेट में मां व दोनों बच्चे आ गए। हादसे में मां के साथ दोनों पुत्र गंभीर रूप सेे घायल हो गए। जिसमें बड़े पुत्र गोलू की मौत हो गई। जबकि, छोटे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मां मंजू देवी की हालतच चिंताजनक बनी है।

घायल बालक रोहित
घटना की जानकारी के बाद नरहट पंचायत के मुखिया एहतशाम गड़डू, समाजसेवी एहतशाम उर्फ बंटी शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दिया। मुखिया ने घटना पर दुख जताया। अंतिम संस्कार के लिए कबीर अंत्योष्टी से मिलने वाली राशि 3 हजार रुपये परिजन को दिया। साथ ही हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। आपदा प्रबंधन से मिलने वाली सरकारी सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिलाया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बीडीओ राजमिति पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जो भी सरकारी प्रवधान होगा उसके अंतर्गत सहायता प्रदान की जाएगी।

No comments