Header Ads

Breaking News

Nawada News : बाल सुधार गृह में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


घटना की सूचना बाद सदर अस्पताल पहुंचे एसडीएम सदर व एसडीपीआे

बाल सुधार गृह में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

नवादा लाइव नेटवर्क। 

बाल सुधार गृह नवादा में एक किशोर ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 15 वर्षीय किशोर गया जिले के मोहनपुर का निवासी था। दो दिनों पूर्व हिसुआ के विश्व शांति चौक से बाइक के मास्टर चाभी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था। 

बताया गया कि सुबह में जब वह अन्य किशोरों के साथ नहीं देखा गया तो खोजबीन शुरू हुई। तब पता चला कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित किया गया। सूचना के बाद एसडीएम सदर उमेश कुमार भारती, एसडीपीओ सदर उपेंद्र प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मामले की छानबीन की।

 घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। किशोर के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया गया है। पोस्टमार्टम बाद शव स्वजनों को सौंपा जाएगा।

No comments