Header Ads

Breaking News

Nawada News: जेल में बीमार कैदी की इलाजबके दौरान मौत


 जेल में बीमार कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

नवादा लाइव नेटवर्क।

मंडल कारा के एक विचाराधीन कैदी की बुधवार को मौत हो गई। सदर अस्पताल नवादा में इलाज के दौरान मौत हुई। मृतक खुद हत्या के एक मामले में आरोपी था। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत के बाद प्राशासनिक महकमे में खलबली मच गई थी। 

 रजौली थाना क्षेत्र के मरमो गांव के रहने वाले भूरावण सिंह के 40 वर्षीय पुत्र भोला सिंह की मौत हुई। 

 जेल सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार ने बताया है कि मृतक 27 मार्च से जेल में बंद था।  9 दिन पूर्व नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज चल रहा था। भोला सिंह के लीवर में प्रॉब्लम थी। उनका बेहतर इलाज किया जा रहा था। अचानक बुधवार को मौत हो गई। जेल प्रशासन की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

 परिजनो ने बताया कि इनकी तबीयत ल पहले से ही खराब  थी। 2011 में जमीनी विवाद में झारखंड के भोला सिंह की मौत मारपीट से हो गई थी। हत्या के आरोप में 30 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। तब से भोला से फरार चल रहे थे। 

जेल प्रशासन के द्वारा तबीयत खराब रहे की सूचना भी दी गई थी।अचानक भोला सिंह की मौत हो गई। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया गया है। बंदी की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

No comments