Header Ads

Breaking News

Breaking News : रजौली के शारदा अभ्रक खदान में फिर धंसा चाल, किशोर की मौत, दो घायल

 
अभ्रक खदान का फाइल फोटो

रजौली के शारदा अभ्रक खदान में फिर धंसा चाल, किशोर की मौत, दो घायल  

नवादा लाइव नेटवर्क। 


नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र सवैयाटांड़ पंचायत की चटकरी स्थित शारदा अभ्रक खदान में चाल धंसने से एक किशोर मजदूर की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के झारखंड राज्य के कोडरमा ले जाया गया है। मृतक किशोर 13 वर्ष का नीरज चौधरी पिता कृष्णा चौधरी बताया गया है। घायलों में गुड़िया देवी और पति मनु चौधरी शामिल हैं। 

मृतक किशोर व घायल दंपती झारखंड राज्य के ही कोडरमा जिले के जौनपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। घायलों को  इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया है। सूचना के बाद रजौली के थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने, जांच पड़ताल के बाद ही कुछ बताने की बात कही है। 


बता दें कि हाल के दिनों में अवैध अभ्रक खनन की तीन घटनाएं सामने आ चुकी है। दो घटनाएं शारदा माइंस में हुई। कुछ दिनों पूर्व ही अवैध विस्फोट से एक मजदूर का हाथ-पैर उड़ गया था। जबकि एक घटना भानेखाप माइंस में हुई है। जिसमें एक बच्ची की मौत हुई थी। 

हालांकि, इस घटना में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका था। लगातार घटना होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन, वन विभाग व खनन विभाग इसपर रोक लगाने में विफल हो रही है। ताजा घटना के बावत प्रशासन का पक्ष अबतक सामने नहीं आ सका है। लेकिन, ग्रामीण सूत्र घटना की पुष्टि कर रहे हैं।


No comments