Header Ads

Breaking News

Good News : मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नवादा के कृष्ण कुमार बने नेशनल चैम्पियन, डीएम ने किया सम्मानित

 



नेशनल चैम्पियन बने कृष्ण कुमार को डीएम ने किया सम्मानित

नवादा लाइव नेटवर्क।

 42वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई, (तामिलनाडु) में दिनांक 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक आयोजित हुआ। इसमें कृष्ण कुमार 500 मीटर और 10 हजार मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  शुक्रवार को  डीएम नवादा यश पाल मीणा ने अपने कार्यालय कक्ष में कृष्ण कुमार को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 उन्होंने कृष्ण कुमार से विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया। कहा कि लक्ष्य के अनुरूप कड़ी मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी। कृष्ण कुमार ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नवादा जिला का ही नहीं बल्कि बिहार राज्य का भी नाम रोशन किया है।  इसकी सफलता पर जिले के समाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों आदि  ने शुभ कामनाएं दी है। युवा वर्ग इसकी सफलता को अपना प्रेरणा श्रोत समझ रहे हैं। 

इस अवसर पर अनिल कुमार मुख्यालय डीएसपी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ,  नवादा जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के सचिव अलखदेव प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे। 

No comments