Header Ads

Breaking News

Nawada News : रजौली को जिला बनाएंगे एमएलसी अशोक यादव, अभिनंदन समारोह में किया ऐलान

रजौली को जिला बनाएंगे एमएलसी अशोक यादव, अभिनंदन समारोह में किया ऐलान

नागरिक अभिनंदन में नवनिर्वाचित एमएलसी अशोक यादव पहुंचे रजौली कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

समारोह में कांग्रेस विधायक नीतू सिंह,राजद विधायक विभा देवी व स्थानीय विधायक प्रकाशवीर थे मौजूद


नवादा लाइव नेटवर्क। 


प्रखंड परिसर में आयोजित नागरिक अभिनंदन सह पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित विधान परार्षद अशोक कुमार यादव की जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजौली प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र कुमार उर्फ बबलू यादव ने की। संचालन डॉक्टर परमेश्वर दयाल ने किया। 

समारोह में हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह, नवादा के राजद विधायक  विभा देवी के साथ रजौली विधायक प्रकाश वीर, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी देवी मौजूद रही। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ जोरदार स्वागत एमएलसी अशोक कुमार का किया। लोगों ने बुके एवं अंग वस्त्र भी प्रदान किया।

 


अपने संबोधन में एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि नवादा की जनता ने हमेशा पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के परिवार का विषम परिस्थितियों में भी सम्मान दिया है। यहां की जनता व जनप्रतिनिधियों ने मुझे अपने परिवार जैसा स्नेह देकर जीत दिलाया है। इसके लिए असली स्वागत के हकदार आप लोग हैं। उन्होंने कहा कि रजौली समेत पूरे जिले के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा। पिछले दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना पर जिलाधिकारी के द्वारा बेहतर कार्य किया गया है। मैं भी पंचायत का प्रतिनिधित्व किया हूं। इसलिए जो भी पंचायतों की समस्या होती है, उसे हम बेहतर तरीके समझते हैं।


उन्होंने कहा कि जिनकी जो भी समस्या हो वे नवादा जिला परिषद चेयरमैन आवास पर आकर शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबूलाल चौधरी के समय में रजौली को अनुमंडल बनाया गया था। इस बार हम लोग पूर्ण रुप से सहयोग करते हुए जिला बनवाने का कार्य करेंगे।

विधायक नीतू सिंह ने एमएलसी अशोक यादव के कार्यकलापों की जमकर तारीफ की। कहा कि हमसभी को एक साथ मिलकर विकास के लिए काम करना है। विधायक ने प्रखंड प्रमुख एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि हरेक पंचायत में घूम घूम कर भ्रष्टाचार पर रोक लगाते हुए सही लाभुकों को आवास का लाभ दिलाने काे कहा। 


नवादा विधायक विभा देवी ने कहा कि आप लोगों ने मेहनत कर अशोक यादव को जीत दिलाई है। ये आप लोगों के बीच रहकर कार्य करेंगे। आपकी आवाज उठाएंगे। जिस आशा और उम्मीद के साथ आप ने इन्हें एमएलसी का बनाया है, उसपर खरा उतरेंगे। 

  


जिला परिषद अध्यक्षा पुष्पा कुमारी ने कहा कि आपको यहां की जनता पसंद करती है। इसलिए आपने इतिहास बनाया है। आप यहां की जनता की पहली पसंद हैं। इसलिए आपका धन्यवाद करती हूं। यहां की गरीब जनता चाहती है कि हमारे नेता ऐसे हों जो हमारे कष्ट को समझें और वैसे हीं एमएलसी को आप लोगों ने चुना हैं। जो 18 वर्षों में विकास का कार्य जिले में नहीं हुआ है,वह अब कार्य संपन्न कराया जाएगा।

स्थानीय विधायक प्रकाशवीर ने कहा कि जिले का विकास सभी के सहयोग से होगा। हम सब मिलकर जिले के विकास के लिए काम करेंगे।  समारोह में उत्तरी जिला पार्षद सदस्य इंद्रदेव राम, अमावां पश्चिमी पंचायत समिति सदस्य टुनटुन सिंह, रजौली पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह, समाजसेवी संजय यादव उर्फ गोला के साथ प्रखंड क्षेत्र के मुखिया प्रतिनिधि,मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य के अलावे वार्ड सदस्य गण तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक लोग उपस्थित थे।


No comments