Header Ads

Breaking News

Nawada News : सौतेली मां पर 12 साल की बेटी की हत्या का आरोप, गांव के पोखर में मिला किशोरी का शव

   


सौतेली मां पर 12 साल की बेटी की हत्या का आरोप, गांव के पोखर में मिला किशोरी का शव

नवादा लाइव नेटवर्क। 

 
घटना बिहार के नवादा जिले की है। जहां एक सौतेली मां पर बेटी की हत्या का आरोप लगा है। घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है। जहां के पिंटू कुमार चौधरी की 12 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी का शव शनिवार की देर रात को गांव के छोटकी पोखर में मिला था। तब घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया था। इस घटना के बावत मृतका के मामा ने थाना को दिए शिकायत में सौतेली मां पर हत्या कर शव को पोखर में फेंकने का आरोप लगाते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मृतका सोनी स्कूली छात्रा थी।
 


बताया गया कि मृतका छात्रा के पिता पिन्टू की दो शादी हुई है। पहली शादी नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र स्थित नानंद गांव निवासी स्वर्गीय शिव कुमार चौधरी के पुत्री मानो देवी के साथ हुई थी। जबकि दूसरी शादी नवादा जिले के सीतामढ़ी निवासी पूनम देवी के साथ हुई थी। मृतका पहली पत्नी यानि मानो देवी की पुत्री थी। मृतका के मामा उपेन्द्र चौधरी ने स्थानीय थाने को लिखित आवेदन देकर बहन की सौतन पूनम देवी पर अपनी भांजी की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।
 

फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। शव काे पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वैसे, ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए कहा कि सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने तालाब में डुबकर जान दे दी होगी। हालांकि, पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के पूर्व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया छात्रा की हत्या हुई है या आत्महत्या की है, जांच के बाद साफ होे पाएगा।



No comments