Header Ads

Breaking News

nawada news : मैडम, बहुतो बच्चा नय जा हो स्कूल, डीलरवा पांच व्यक्ति में चारे गो के दे हो अनाज, गांव पहुंची डीएम को ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं

 



मैडम, बहुतो बच्चा नय जा हो स्कूल, डीलरवा पांच व्यक्ति में चारे गो के दे हो अनाज, गांव पहुंची डीएम को ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं

नवादा लाइव नेटवर्क।

मैडम, बहुतो बच्चा स्कूलवा नय जा हो, डीलरवा पांच व्यक्ति में चार गो के अनाज दे हो, आंगनबड़िया के पास बड़ी गंदगी रह हो, दू दिन से नल जल के पानी नय आवो हलो, आज अइलो हा, हमनी सब के इंदिरा अवसवा नय मिललो हा..., कुछ इसी अंदाज में ग्रामीण डीएम उदिता सिंह को अपनी समस्याएं गिना रहे थे। डीएम लगे हाथ संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं को दूर करने का निर्देश दे रहे थे।  मौका था ग्राम पंचायतों में सरकार की विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जांच का। 

मुख्य सचिव बिहार के निर्देश के आलोक में जिले के अधिकारियों द्वारा 43 पंचायतों में सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं की एक साथ जांच करने निकले थे।
सभी पंचायतों के लिए अलग-अलग अधिकारियों को लगाया गया था।

डीएम श्रीमती उदिता सिंह प्रचंड गर्मी के बीच सदर प्रखंड के कादिरगंज पंचायत की दुलारपुर गाॅव के वार्ड संख्या 05 का निरीक्षण करने पहुंची थी। स्थानीय लोगों को एकत्र कर उनकी समस्याओं को सुना गया। समस्याओं का समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए। स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग की। तत्काल डीएम ने बीडीओ अंजनी कुमार को सभी लाभुकों का नाम पता आदि का विवरण नोट कर विधि सम्मत लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।  

ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज करायी कि आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन जहां हो रहा वहां पर काफी गंदगी है। खाना कभी कभाल बनता है, सामुदायिक भवन जीर्ण-षीर्ण अवस्था में है। गांव में उपस्थित डीपीओ आईसीडीएस को एक सप्ताह के अन्दर सभी समस्याओं का निवारण करने का निर्देश दिया।
 



जन वितरण प्रणाली के संबंध में लोगों ने बताया कि 05 व्यक्तियों में से 04 व्यक्तियों को अनाज मिलता है। तत्काल जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय प्रभाकर को पीडीएस दुकानों की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने को कहा। हर घर नल का जल योजना के बारे में लोगों ने बताया कि जल की आपूर्ति हो रही थी, लेकिन दो दिनों से बंद था। आज फिर से चालू हो गया है। स्थानीय मुखिया को निर्देश दिया गया कि दुलारपुर गांव के सभी घरों तक पक्की नली गली बनाना सुनिश्चित करें। मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त को निर्देशश दिया गया कि पानी सोख्ता का निर्माण कराएं, ताकि भूमिगत जल के स्तर में बृद्धि हो सके।

गांव में नीम के पेड़ के नीचे काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे। डीएम ने बच्चों से उनके पढ़ाई लिखाई के संबंध में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि बहुत सारे बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जो बच्चे स्कूल से बाहर हैं, उनका स्कूलों में नामांकण कराने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया गया कि विशेष ड्राइव चलाकर लोगों का सर्वे करें के किन-किन लोगों को आवास की अभी भी आवश्यकता है।

आज उप विकास आयुक्त के द्वारा नवादा सदर के आंती पंचायत, अपर समाहर्ता उज्जवल कुमार सिंह ने रोह प्रखंड के मरूई पंचायत, कारी प्रसाद महतो जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी काशीचक के बेलड़ पंचायत के साथ-साथ 43 पदाधिकारियों के द्वारा आवंटित पंचायतों की आज सभी योजनाओं की जांच की।

डीएम के जांच के समय डीडीसी मो. नैय्यर एकबाल, एसडीओ सदर उमेश कुमार भारती, अजय कुमार प्रभाकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, प्रदीप कुमार कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, संजय कुमार चैधरी जिला शिक्षा पदाधिकारी, कुमारी रिता सिंहा डीपीओ आईसीडीएस, अंजनी कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी नवादा सदर, स्थानीय मुखिया के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




No comments