Header Ads

Breaking News

Breaking news: पीएम आवास निर्माण के दौरान मिट्टी का दिवार गिरा, बच्ची की मौत, तीन घायल

 


 पीएम आवास निर्माण के दौरान मिट्टी का दिवार गिरा, बच्ची की मौत, तीन घायल


नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले से एक दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां मिट्टी का दिवार गिरने से मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। हादसा रजौली प्रखंड के लेंगुरा गांव में हुई। राजेन्द्र लाल की डेढ़ साल की नातिन की मौत हुई है। 

बताया जाता है कि राजेन्द्र लाल के परिवार को पीएम आवास का लाभ मिला था। वे आवास निर्माण के लिए भूमि की खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी मिट्टी का दिवार भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर नाना के घर आई मासूम परी कुमारी की मौत हो गई। मलबा में दबे तीन अन्य लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पुलिस को दी गई है।

 


मृतका परी की माँ पूजा कुमारी भी घायलों में शामिल हैं। सभी का इलाज अनुमंडल अस्पताल रजौली में चल रहा है। मृतका परी झारखंड के धनबाद जिले के बेनीवाल की निवासी बताई थी। मैं-पिता के साथ ननिहाल आई हुई थी। घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

मृतक और घायलों की सूची

गोलू पिता विनोद लाल उम 4.5

अंजली कुमारी पिता सुधीर लाल12 

मृतक परी कुमारी पिता विनोद लाल1.5

पूजा कुमारी पिता स्वर्गीय राजो लाल25



No comments