Header Ads

Breaking News

Nawada News : राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न, की गई आतिशबाजी, बांटी गई मिठाईयां



राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न, की गई आतिशबाजी, बांटी गई मिठाईयां

नवादा लाइव नेटवर्क।

देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन पर गुरुवार को नवादा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नवादा नगर में प्रजातंत्र चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष रवि राज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रजातंत्र चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी गई।

 देखें वीडियो:- 

  

 इस अवसर पर हिसुआ विधानसभा के पूर्व विधायक सह लोकसभा संयोजक अनिल सिंह ने कहा की देश में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के निर्वाचित होने पर देश के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी सोच ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मूलमंत्र को चरितार्थ किया है। समाज के ऐसे वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला जिसपर पूरा देश आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नेतृत्व में देश उन्नति के शिखर पर जाएगा।

देखें वीडियो:-

                          अनिल सिंह, पूर्व विधायक

श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी झारखंड राज्य के राज्यपाल के रूप में एवं उड़ीसा विधानसभा के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उड़ीसा विधानसभा के सदस्य रहते हुए इनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए इन्हें निलकंठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।


 इस अवसर पर नालंदा लोकसभा प्रभारी नवीन केशरी, भाजपा ज़िला प्रवक्ता अवनिकांत कुमार भोला, भाजपा ज़िला कोषाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी नंदकिशोर चौरसिया, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी रानी, भाजपा आई टी सेल संयोजक अभिजीत कुमार, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक गुलशन कुमार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार, शिव यादव, अमित राय, भाजयुमो ज़िला महामंत्री राहुल कुमार, चंदन राजवंशी, भाजयुमो ज़िला मंत्री बिपुल कुमार, भाजयुमो ज़िला कोषाध्यक्ष गौरव कुमार सूरज, भाजयुमो नवादा नगर अध्यक्ष सोनू वर्मा, भाजयुमो नवादा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन, भाजपा नगर महामंत्री कुंदन वर्मा, राजेश कुमार, राज सिंघानिया, पप्पू पटियाला, सूर्यनारायण गुप्ता, माधुरी वर्णवाल, अंजु देवी, तपेश्वर सिंह, रागिनी देवी, राजीव नयन, राधेश्याम चौधरी, रवि सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।




No comments