Header Ads

Breaking News

Breaking News : देवघर जा रहे नवादा के दंपती को हाइवा ने रौंदा, पति की मौत, पत्नी घायल

  

प्रतीकात्मक तस्वीर

देवघर जा रहे नवादा के दंपती को हाइवा ने रौंदा, पति की मौत, पत्नी घायल

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा वासियों के लिए दुःखद खबर है। सुल्तानगंज से देवघर जा रहे नरहट प्रखंड के खनवां गांव के एक दंपती को हाइवा ने रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई वहीं पत्नी घायल हो गई। 

खनवां ग्रामीण पत्रकार गौरव कुमार ने बताया की दंपती बाइक से सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर बाबा नगरी झारखंड के देवघर जलार्पण करने जा रहे थे। आज सावन का अंतिम सोमवारी था। इसी को लेकर पूजा अर्चना करने पति_पत्नी घर से निकले थे। सुल्तानगंज_देवघर मार्ग पर बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के पासी चौक के पास सोमवार को हादसा हुआ। 

मृतक 45 वर्षीय पंकज सिंह पिता स्व नरेश सिंह गांव के पश्चिम टोला के निवासी थे। काफी लोकप्रिय और मिलनसार स्वभाव के थे। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। गांव के हर सामाजिक गतिविधियों में चढ़_बढ़कर भाग लिया करते थे। नाल बजाना उन्हें पसंद था। हर सांस्कृतिक कार्यक्रमों अथवा धार्मिक कार्यों में वे दिख जाते थे। 

उनके असामयिक निधन से गांव में शोक की लहर है। भागलपुर मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जानकारी के बाद स्वजन और ग्रामीण भागलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पत्नी को कमर में काफी चोटें है। उनका इलाज चल रहा है।










No comments