Header Ads

Breaking News

Nawada News : सामूहिक हड़ताल पर गए जिले के कृषि समन्यवक, सुखाड़ की छाया के बीच हड़ताल ने बढ़ाई मुश्किलें

  


सामूहिक हड़ताल पर गए जिले के कृषि समन्यवक, सुखाड़ की छाया के बीच हड़ताल ने बढ़ाई मुश्किलें 

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के सभी 80 कृषि समन्यवक सोमवार 8 अगस्त से सामूहिक हड़ताल पर चले गए। पहले दिन हड़ताली कर्मियों ने एकजुटता दिखाते हुए कृषि कार्यालय शोभपर के समक्ष प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। विभिन्न लंबित 5 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल करने का निर्णय लिया गया था।

नवादा जिला कृषि समन्वयक संघ ने यह निर्णय बिहार राज्य कृषि समन्वयक संघ के आह्वान पर लिया है। 

 नवादा जिला कृषि समन्वयक संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि सोमवार से नवादा जिला कृषि विभाग में कार्यरत सभी 80कृषि समन्वयक अपनी उचित मांग की पूर्ति के लिए हड़ताल पर चले गए हैं।शुक्रवार 5 अगस्त को जिला कृषि पदाधिकारी को इस आशय की सूचना और मांग पत्र दे दिया गया था।

वीडियो देखें 

 


नवादा जिला कृषि समन्वयक संघ के वरीय सदस्य राघवेंद्र नारायण, अजय कुमार, नित्यानंद शास्त्री, कौशलेंद्र कुमार, राकेश कुमार, राजेश शर्मा, राकेश कुमार, जाफरी हसन आदि संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन के नेतृत्व में जिला कृषि पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा था। और सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की जानकारी दी थी।

इनकी मांगों में ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 4600 करने, कृषि समन्वयक का नाम बदलकर कृषि विकास पदाधिकारी करने, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद में 33 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने, लैपटॉप, बाइक और ऑपरेशनल व्यय के लिए 4000रूपये प्रतिमाह देने तथा कृषि समन्यवक के पद को उर्वरक निरीक्षक घोषित करना शामिल है।

बता दें कि यह हड़ताल ऐसे समय में किया जा रहा है जब नवादा सहित कई जिला सुखाड़ की चपेट में है। इनके हड़ताल पर जाने से कई प्रकार की परेशानियों का सामना अधिकारियों और किसानों को करना पड़ सकता है। 

संघ के मीडिया प्रभारी सुभाष रंजन ने बताया कि हम सभी को तकनीकी एवं प्रोफेशनल योग्यता रहने के बावजूद तकनीकी पे ग्रेड से वंचित रखा गया है। संघ के संयोजक नित्यानंद शास्त्री, उपाध्यक्ष मदन मोहन एवं प्रिंस कुमार, सचिव सुरेंद्र पाल, वरीय सदस्य राघवेंद्र नारायण, राजेश शर्मा, रविंदर सिन्हा, अजय कुमार, दिलीप कुमार, अमरेंद्र भारती, कमलाकांत कमल आदि ने बताया कि हड़ताल पूर्ण रूप से सफल रहा है। सभी सदस्य इसमें शामिल हुए हैं।

 हड़ताल लंबा खींचा तो कृषि विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजना यथा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उर्वरक का निर्धारित मूल्य पर बिक्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत शत प्रतिशत सत्यापन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों का ई केवाईसी, डीजल अनुदान आवेदन सत्यापन, वर्तमान परिदृश्य में नवादा जिला अनियमित मानसून के कारण सुखाड़ की चपेट में होने के कारण आकस्मिक फसल योजना के तहत बीज वितरण हेतु किसानों की सूची तैयार करना एवं कृषि यांत्रिकीकरण योजना अंतर्गत किसानों का आवेदन सत्यापन कार्य पूर्ण रूप से ठप हो जाएगा।










No comments