Header Ads

Breaking News

Breaking News : नवादा में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के बंद घर से लाखों के नकद और गहने की चोरी, नवादा नगर के वीआईपी कॉलोनी की घटना, जांच में जुटी पुलिस

  

घर के अंदर बिखरा पड़ा समान को दिखाते गृह स्वामी

नवादा में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के बंद घर से लाखों के नकद और गहने की चोरी, नवादा नगर के वीआईपी कॉलोनी की घटना, जांच में जुटी पुलिस

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा नगर के वीआईपी कॉलोनी में बंद एक घर को चोरों ने पुरी तरह से खंगाल दिया। करीब 45 हजार नकद और 15_20 लाख रुपए मूल्य के आभूषणों की चोरी हुई है। पीड़ित गजेंद्र प्रसाद सिंह रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर हैं। वे नवादा नगर थाना, गोविंदपुर थाना आदि में पदस्थापित रह चुके हैं।


वे मूलतः गया जिले के रसलपुर गांव के निवासी है। नवादा में करीब 15 वर्षों तक विभिन्न थानों में तैनात रहे। सेवानिवृति के बाद वीआईपी कॉलोनी में मानस भारती स्कूल के पास घर बनाकर रह रहे थे। करीब दो माह से घर बंद था। वे पत्नी के साथ बेटे के यहां अहमदाबाद गए हुए थे। गुरुवार को घर लौटने के बाद उन्हें चोरी का पता चला। सूचना नगर थाने को दी गई है। पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

 देखें वीडियो_




पीड़ित श्रीसिंह ने बताया कि गली की ओर से छत के रास्ते चोर अंदर घुसा। में गेट और ग्रिल का ताला नहीं टूटा था। इस कारण पास पड़ोस के लोगों को घटना का पता नहीं चल सका। अंदर का ताला टूटा हुआ था। स्थिति अस्त व्यस्त थी। दिवान, आलमीरा आदि में रहा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। घर का हाल देख गृह स्वामी काफी दुखी थे। 


बता दें की हाल के दिनों में रात पुलिस अफसर के घर चोरी की यह दूसरी घटना है। कुछ दिनों पूर्व ही रजौली थाना इलाके के मुरहेना गांव में रिटायर्ड दारोगा के घर भी इसी प्रकार लाखों मूल्य के गहने और नकद की चोरी हुई थी। तब दारोगा दंपती को घर के अंदर ही चोरों ने बेहोश कर दिया था। वैसे, शहर में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है। आए दिन चोरी की वारदात सामने आती रहती है। पुलिस के लिए इसे रोकना बड़ी चुनौती बन गया है। 

 



No comments