Header Ads

Breaking News

Breaking News : रजौली नगर पंचायत अध्यक्ष_उपाध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित, जल्द जारी होगा चुनावी कार्यक्रम

 


 रजौली नगर पंचायत अध्यक्ष_उपाध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित, जल्द जारी होगा चुनावी कार्यक्रम

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवसृजित रजौली नगर पंचायत का अध्यक्ष_उपाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गुरुवार को राज्य के 154 नगर पंचायत, 88 नगर परिषद और 19 नगर निगम के चुनाव को लेकर आरक्षण रोस्टर को जारी किया गया है। जिसमें रजौली नगर पंचायत का दोनों पद महिला के आरक्षित किया गया है।

इस आरक्षण रोस्टर से यह तय हो गया है की नवसृजित नगर पंचायत रजौली की कुर्सी पर कोई महिला काबिज होगी। जो इस नगर क्षेत्र के इतिहास से जुड़ जाएगा। उपाध्यक्ष पद के लिए भी रही स्थिति बनेगी।

दोनों प्रमुख पद एक ही कोटि में आरक्षित होने से कई चुनावी लड़ाके की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। 

बता दें की जिले के चार शहरी निकायों के मुख्य और उपमुख्य पार्षद का पद एक ही कोटि में आरक्षित कर दिया गया है। नवादा पिछड़ा महिला, हिसुआ अनुसूचित अन्य के लिए आरक्षित हुआ है। वारिसलीगंज का दोनों पद सामान्य श्रेणी का रखा गया है। 

आज जारी हो सकता है चुनावो कार्यक्रम 

सभी पदों के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कभी भी की जा सकती है। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार शुक्रवार 9 सितंबर को चुनाव के कार्यक्रम यानी तिथि की घोषणा हो सकती है।



No comments