Header Ads

Breaking News

Crime News : ससुराल में युवक की हत्या, घर के पास शव को फेंका, जांच में जुटी पुलिस

 


ससुराल में युवक की हत्या, घर के पास शव को फेंका, जांच में जुटी पुलिस

नवादा लाइव नेटवर्क

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के गंगा बीघा गांव के एक युवक किकास प्रसाद की कथित हत्या उसके ससुराल में कर दी गई। शव को घर के दरवाजे पर लाकर फेंक दिया। सूचना बाद रजौली थाना की पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजने है।

मृतक युवक बलदेव प्रसाद का पुत्र था। मृतक के भाई अनिल प्रसाद ने बताया कि उसका भाई आम तौर पर ससुराल मानडीह में ही रहता था।

15 साल पहले काशी यादव की बेटी कंचन देवी से उसकी शादी हुई थी।

वीडियो में देखें मां और भाई का बयान___



बुधवार की शाम ससुर काशी यादव और पत्नी कंचन देवी शव को लेकर घर पहुंची और बताया की मार गए हैं।

दोनों घर के पास शव को फेंक कर चले गए। भाई ने मारपीट कर हत्या करने की आशंका जताई है। आरोप ससुराल के परिजनों ससुर, साला, पत्नी आदि पर लगाया जा रहा है।

इस बीच सूचना रजौली थाना को दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी दल बल के साथ पहुंचे और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अस्पताल नवादा भेज दिया।

गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। पुलिस को लिखित शिकायत मिलना शेष है। इधर, मृतक के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

 





No comments