Header Ads

Breaking News

Nawada News : जिले को मिले 86 राजस्व कर्मी, डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र, जल्द मिलेगा प्रशिक्षण





जिले को मिले 86 राजस्व कर्मी, डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र, जल्द मिलेगा प्रशिक्षण

नवादा लाइव नेटवर्क।

डीएम नवादा श्रीमती उदिता सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रथत इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा प्रतियोगिता 2014 के चयनित 86 राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

 नियुक्ति पत्र पाने वाले दिवाकर कुमार उपाध्याय, अंतिमा कुमारी, सुजीत कुमार, गुड्डू कुमार सहित 86 राजस्व कर्मचारी थे। 

सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने ईमानदारी के साथ राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।

 उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त 2022 को जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में सभी चयनित राजस्व कर्मचारियों के शैक्षणिक अन्य सभी  प्रमाण पत्रों की जाॅच नोडल पदाधिकारी के माध्यम से 05 टेबुलों पर किया गया था। 

जाॅचोपरान्त 86 उम्मीदवारों का प्रमाण पत्र आदि सही पाया गया, जिन्हें आज नियुक्ति पत्र उपलब्ध करायी गयी। राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति विभिन्न पंचायतों में की जायेगी, जिससे राजस्व के कार्याें में अपेक्षित प्रगति होगी। 

सभी नव नियुक्त राजस्व कर्मचारियों को जिला स्तर पर नगर भवन नवादा में 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं।

    सभी सफल अभ्यर्थियों ने वांछित कागजातों की जांच स्वयं उपस्थित होकर कराया था।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र, पहचान पत्र मूल के साथ छाया प्रति (आधार कार्ड, पैन कार्ड), शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ छायाप्रति (मैट्रिक और इंटर), आवासीय प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र, क्रिमी लेयर सहित, सभी प्रमाण पत्र सही पाये जाने वाले को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

      मौके पर एडीएम उज्ज्वल कुमार सिंह, एसडीएम रजौली एके पियूष, वरीय उपसमाहर्ता राजीव रंजन, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments