Header Ads

Breaking News

Nawada News : नगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने हरिकृपाल, अंशुमान को सचिव का जिम्मा

  


नगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने हरिकृपाल, अंशुमान को सचिव का जिम्मा

नवादा लाइव नेटवर्क।

जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के कैंपस में रविवार को मां दुर्गा पूजा समिति, नवादा नगर इकाई की बैठक आयोजित हुई। जिसमें पूजा शांति_सद्भाव के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में पूजा समिति की नई कार्यकारणी का भी गठन किया गया।

सर्वसम्मति से हरि कृपाल को अध्यक्ष, अंशुमान शर्मा उर्फ अन्नू को सचिव चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष रोहित कुमार व चंद्रिका प्रसाद, कोषाध्यक्ष अरुण केसरी, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद साहू तथा संयोजक अशोक कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया। 

यह समिति दुर्गा पूजा 2022 से क्रियान्वित होगी। सभी सदस्यों ने हर्ष और उल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने का संकल्प लिया एवं शांति पूर्वक दुर्गा पूजा बनाने के लिए सभी से आग्रह किया गया।



 



No comments