Header Ads

Breaking News

Nawada News : वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र की पुस्तक नाग -फांस का हुआ विमोचन

  


वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र की पुस्तक नाग -फांस का हुआ विमोचन

नवादा लाइव नेटवर्क।

            अखिल भारतीय मगही प्रचारिनी सभा, नवादा के तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी सह कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि/ गीतकार नरेन्द्र प्रसाद सिंह की 8 वीं पुस्तक काव्य संकलन नाग -फांस का विमोचन रविवार 11 सितंबर,2022 को माउंट फोर्ट पब्लिक स्कूल, कादिरगंज (नवादा) के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ।


        साहित्यकार अशोक समदर्शी, वीणा कुमारी मिश्रा, शंभू विश्वकर्मा, जयनंदन, आचार्य गोपाल जी, राजकुमारी आदि के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर अशोक समदर्शी ने कहा कि हिन्दी - मगही के मूर्धन्य साहित्यकार नरेन्द्र प्रसाद सिंह की यह पुस्तक छायावादी काव्य गढ़ती है।

देखें वीडियो और सुनें मगही गीत

 कवि शंभू विश्वकर्मा ने कहा कि लेखक ने लेखकीय दायित्व का पूरी तरह से निर्वहन किया है।

         कवि जयनंदन ने कहा कि पुस्तक में बिम्ब प्रधान योजनाओं एवं अलंकारों का सुंदर प्रयोग है।

        वीणा कुमारी मिश्रा ने कहा कि कवि क कलम किसी वाद से बंधी नहीं दिखती है।

           वीणा कुमारी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मंच संचालन अशोक समदर्शी ने किया।

           उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र प्रसाद सिंह, जयनंदन, वीणा कुमारी मिश्रा, गोपाल जी,राजकुमारी आदि में ने किया।

        माउंट फोर्ट पब्लिक स्कूल, कादिरगंज के बच्चियों ने स्वागत गीत से आगत अथियों का स्वागत माला पिन्हा कर किया।

          आखिरी सत्र में कवि सम्मेलन का सिलसिला चल पड़ा जिसमें मंसूर खांन नादां, रेजा तस्लीम, सुरेन्द्र सिद्धार्थ, अशोक समदर्शी, नरेन्द्र प्रसाद सिंह, जयनंदन, गौतम सरगम, आचार्य गोपाल, पंकज कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार आदि ने अपनी कविताओं - गीतों के माध्यम से जल्बे बिखेरे। धन्यवाद ज्ञापन कवि गौतम सरगम ने किया।



 

 

No comments