Header Ads

Breaking News

Big Breaking : पत्नी और सास की हत्या के आरोपित का पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता मिला शव, परिजनों का आरोप की गई हत्या

 


 पत्नी और सास की हत्या के आरोपित का पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता मिला शव, परिजनों का आरोप की गई हत्या, 7 दिनों पूर्व पत्नी और सास की हिसुआ में हुई थी हत्या 

नवादा लाइव नेटवर्क।

पत्नी व सास की ईंट से कूचकर हत्या के आरोपित युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। गांव के बधार में एक पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता हुआ उसका शव पाया गया। परिजन घटना को हत्या बता रहे हैं। आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया जा रहा है।

बता दें कि 3 अक्टूबर की देर शाम हिसुआ के प्रोफेसर कॉलोनी मोहल्ले में संगीता देवी और उनकी बेटी मौसम कुमारी की हत्या कर दी गई थी। ईट से कूच कर दोनों को मारा गया था। 

आरोप जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के शुभम कुमार पर लगा था। शुभम मृतका संगीता देवी का दामाद और मौसम कुमारी का पति था। घरेलू कलह में घटना को अंजाम दिया गया था। विवाद के बाद उसने पहले पत्नी फिर बीच बचाव करने आई सास की भी हत्या कर दी थी।

घटना के बाद से शुभम फरार चल रहा था। इस बीच रविवार की दोपहर बाद उसका शव पहाड़पुर गांव के बधार में एक पेड़ की डाली में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला।

परिजन और ग्राम8न घटना को हत्या बता रहे हैं। कहना है की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव को पेड़ से टांग कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है।

सूचना के बाद अकबरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। लेकिन, ग्रामीण डीएसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर शव को उठाने नहीं दे रहे हैं।

बहरहाल, पत्नी और सास की हत्या के 7 दिनों के अंदर युवक की संदिग्ध मौत से दोनों पक्ष के लोग सकते में हैं। बहरहाल, युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, पुलिस अनुसंधान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगा। 







No comments