Header Ads

Breaking News

Nawada News : पूर्व विधायक राजाराम पासवान को दी गई श्रद्धांजलि, 7वीं पुण्यतिथि पर जुटे कई नेता



पूर्व विधायक राजाराम पासवान को दी गई श्रद्धांजलि, 7वीं पुण्यतिथि पर जुटे कई नेता

नवादा लाइव नेटवर्क।

             बिहार विधान सभा के पूर्व उप मुख्य सचेतक सह रजौली विधानसभा के विधायक रहे डॉ.(प्रो.) राजाराम पासवान की 7वीं पुण्यतिथि उनके आवास शारदा भवन, मिर्जापुर, नवादा में मनाई गई। 

 समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि -."राजाराम पासवान जमीन से जुड़े हुए जन-जन के नेता थे"।

 विशिष्ट अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य अशोक यादव ने राजाराम पासवान को गरीब गुरबों,वंचितों का सशक्त आवाज एवम सच्चा रहनुमा बताया। 

जदयू के वरीय नेता मनोहर पासवान ने राजाराम पासवान के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि वे सरल हृदय, मिलनसार स्वभाव एवं जनता से सीधे जुड़े रहने वाले प्रतिनिधि थे। 

            श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जिला पासवान समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव पासवान, राजेंद्र प्रसाद ज्योति, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय कुमार साव, पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार, प्रो विष्णु देव पासवान , शिक्षक नेता अयोध्या पासवान, वीरेंद्र पासवान, वरीय अधिवक्ता चंद्रमौली प्रसाद, सतीश पासवान, महेंद्र पासवान, रेलवे एंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, राजद के वरीय नेता बाल्मीकि प्रसाद यादव, नंदकिशोर प्रसाद यादव, छात्र नेता कुंदन राय, लोजपा रामविलास के प्रदेश सचिव राजकुमार पासवान,

नरेश चंद्र विद्यार्थी ,सतीश पासवान, महेंद्र पासवान ,श्री राम पासवान,दिनेश नाथ पासवान ,मनोज कुमार आदि सैकड़ों व्यक्तियों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की।

              आगत अतिथियों का स्वागत डॉ राजाराम पासवान के पुत्र अविनाश पासवान एवं सर्वेश सुमन ने किया तथा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन उनके धर्मपत्नी शारदा देवी ने की।

             कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद डॉ रवि शंकर कुमार ने किया।





No comments