Header Ads

Breaking News

Nawada News : प्रत्येक कर्म को धर्म में करना सीखो : स्वामी प्रभजनानंद

 


 प्रत्येक कर्म को धर्म में करना सीखो : स्वामी प्रभजनानंद

नवादा में आयोजित श्री राम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

श्रद्धालु नर_नारियां भक्ति के सागर में लगा रहे गोते

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा नगर के गांधी इंटर विद्यालय मैदान में चल रहे दिव्य श्री राम कथा के चौथे दिवस सोमवार को अयोध्या से पधारे हुए पूज्य स्वामी श्री प्रभंजनानंद शरण जी महाराज ने कहा कि धर्म को अलग करने की बजाए प्रत्येक कर्म को धर्म में करना सीखें।

आज हमारी प्रार्थना भी मात्र क्रिया बनकर रह गई है, जबकि प्रत्येक क्रिया ही प्रार्थना बन जाए ऐसा कार्य होना चाहिए।

हमारा व्यवहार आचरण विचार सब इतना लयबद्ध और ज्ञान मय हो कि यह सब अनुष्ठान जैसा लगने लगे।
 


धर्म के लिए अलग से कर्म करने की आवश्यकता नहीं अपितु जो  कर्म हम कर रहे हैं उसको ऐसे पवित्र भाव से करें कि वही धर्म बन जाए।

उन्होंने कहा कि समस्त समस्याओं का समाधान करने के लिए मौन ही सबसे बड़ा अस्त्र है। इस अस्त्र से संसार के समस्त विवादों का समाधान हो सकता है।

जो मनुष्य बाहरी बातों पर ध्यान देता है उसके घर में कलेश होता है तात्कालिक आवेश में लिया गया निर्णय हमेशा पश्चाताप का कारण बनता है। जो सरलता, असत्य और अन्याय का विरोध न कर सके वह समाज और स्वयं दोनों के लिए घातक है।

देखें वीडियो_


झूठ और अन्याय को सह लेना ही अगर सरलता होती तो भगवान श्री राम बाली के अन्याय और रावण के अत्याचार को सहते। इन सब को दंडित करने के बाद भी भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम, सरल एवं संकोची कहा गया है।

भगवान श्री राम के बाल लीला की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा श्री राम का चरित्र समाज में अनुकरण करने योग्य है।

आज के आरती में मुख्य यजमान राजेश कुमार श्री, पत्नी रीना कुमारी, सुरेश शर्मा व पत्नी कमला शर्मा गांव भदसेनी, नवलेश कुमार पत्नी रीता कुमारी ग्राम हाजीढाव रहे।
 

शाम 6 बजे से शुरू हुआ कथा रात के 10 बजे तक चला।

इस दौरान श्रद्धालु पूरे तन्मयता से राम कथा का रसपान करते रहे। रह_रहकर कथावाचक के श्रीमुख से   प्रस्तुत भजन पर श्रद्धालु नर_नारी नाचते_झूमते दिखे।

आज राम विवाह के प्रसंग पर व्याख्यान होना है। लोगों में काफी उत्साह है। 9 दिवसीय कथा का आज पांचवां दिन है। लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।

कथा समिति के अध्यक्ष प्रो. सुभाष प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, राम नरेश सिंह, तपेश्वर सिंह आदि लोग आयोजन को सफल बनाने में श्रद्धा भक्ति से जुटे हैं।





No comments