Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा में महादलित की हत्या कर शव को जबरन जलाया, ग्रामीणों ने कहा नदी में नहाने के दौरान हुई मौत

 

अपने बच्चों के साथ पीड़िता

नवादा में महादलित की हत्या कर शव को जबरन जलाया, ग्रामीणों ने कहा नदी में नहाने के दौरान हुई मौत

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के छबैल पंचायत के खैरा गांव में बड़ी घटना हुई है। वहां, एक महादलित समाज के व्यक्ति की हत्या  कर दी गई। शव को भी जला दिया गया। घटना 21 अक्टूबर की बताई गई है। 24 अक्टूबर को बात थाने तक पहुंची है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 मृतक की पत्नी द्वारा कौआकोल थाना में दिए गए शिकायत में विकास सिंह सहित 15-20 अज्ञात लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।

थाना में दिए आवेदन में खैरा गांव निवासी मृतक यमुना मांझी की पत्नी मेडी देवी ने गांव के ही विकास सिंह पर सीधे तौर पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाई है।

 पत्नी के अनुसार 21अक्टूबर की सुबह 8 बजे विकास सिंह उसके घर पर आया और पति को जबरन घर से खींचकर ले गया और नाटी नदी के किनारे ले जाकर हत्या कर दिया। 11 बजे दिन में ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना के बाद जब वह घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि पति का गुप्तांग और आधा शरीर जला हुआ है। 

आशंका जताते हुए कहा गया है कि तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद वे शव को अपने घर ले जाने लगे तो विकास सिंह के साथ उसकी जाति के 15-20 दबंग लोग आए और बलपूर्वक शव को जलवा दिया। 

इधर, ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि हत्या की बात सही नहीं है। शराब पीकर नदी में नहाने के दौरान मौत हुई। मृतक शराब का आदि था। आरोपित युवक विकास सिंह भी इसी प्रकार का युवक है। मामले को गलत दिशा में मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 बहरहाल, मौत की असली वजह क्या है पुलिस अनुसंधान में ही सामने आ सकेगा।











No comments