Header Ads

Breaking News

Political News : नवादा के नवीन भारत जोड़ो यात्रा में बने हैं सह यात्री, 36 दिनों में 900 किलोमीटर की तय कर चुके हैं यात्रा, जज्बा कश्मीर तक जाने का



नवादा के नवीन भारत जोड़ो यात्रा में बने हैं सह यात्री, 36 दिनों में 900 किलोमीटर की तय कर चुके हैं यात्रा, जज्बा कश्मीर तक जाने का

नवादा लाइव नेटवर्क।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। 3570 किलोमीटर की यह पदयात्रा बुधवार 13 अक्टूबर को 37 वें दिन में प्रवेश कर गई है। करीब 900 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को यात्रा की शुरुआत हुई थी। 25 प्रतिशत रास्ता तय हुआ है 75 प्रतिशत यानी 2700 किलोमीटर की यात्रा बाकी है।

इस यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के साथ 120 लोग भारत यात्री बनकर चल रहे हैं। जिसमें बिहार से जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ कन्हैया कुमार शामिल हैं। 

120 भारत यात्री के अलावा कुछ सह यात्री भी चल रहे हैं। इस यात्री में नवादा जिला कांग्रेस के युवा चेहरे नवीन पासवान भी शामिल हो रहे हैं।

नवीन जिला कांग्रेस के सचिव रहे हैं। नवादा सदर प्रखंड के महुली (सिसवां) गांव के निवासी हैं। सामाजिक कार्यों में इनकी गहरी अभिरुचि रही है। पत्नी पूजा कुमारी फिलहाल सदर प्रखंड प्रखंड पंचायत समिति सदस्य हैं।

यात्रा के बाबत नवीन कहते हैं कि जनता को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इससे भारत यात्रियों का मनोबल ऊंचा है। लोग हमारे नेता राहुल गांधी को बहुत प्यार देते हैं। ऐसे में यात्रा में  थकान का अहसास नहीं होता है। 

राहुल गांधी की यह यात्रा हम कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दे रह है। यही वजह है कि भारत यात्री नहीं होते हुए भी हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक के सफर में शामिल हो रहे हैं। नवादा के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नवीन के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं। 

कन्हैया कुमार और शक्ति सिंह गोहिल के साथ नवीन पासवान

बता दें कि भारत यात्रियों की संख्या सीमित करीब 120 की है। शेष सह यात्री हैं। 

नवीन बताते हैं कि भारत यात्री नहीं होने के कारण शुरुआत के कुछ दिनों में रहने_ठहरने में कुछ समस्याएं आई, लेकिन अब सब ठीक हो गया है। करीब 150 दिन की यह यात्रा है। जिसे पूरा करना है।

बता दें की भारत यात्री बनने वालों को फिजिकल टेस्ट देना पड़ा था। घंटे में 6 किलोमीटर चलने वालों को मौका मिला। देशभर से 50 हजार आवेदन आए थे। जिसमें 117 का चयन अंतिम रूप से हुआ था। शेष लोग सह यात्री के रूप में पदयात्रा में शामिल हैं।





No comments