Header Ads

Breaking News

Nawada News : बेघर हुए परिवारों के बीच मुखिया ने बांटे कंबल, रजौली के हरदिया में तोड़ा गया है दर्जनों घर_मकान

  


बेघर हुए परिवारों के बीच मुखिया ने बांटे कंबल, रजौली के हरदिया में तोड़ा गया है दर्जनों घर_मकान

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले रजौली प्रखंड के हरदिया पंचायत के सेक्टर बी में बेघर हुए दर्जनों महादलित और अन्य परिवारों के बीच रजौली पूर्वी पंचायत के मुखिया संजय यादव ने कम्बल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मानव की सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। 

कंबल वितरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेघर हुए दर्जनों परिवार को ठंड से राहत दिलाना है। इसी कड़ी में आज 30 कम्बल का वितरण किया गया। 

इससे पहले बेघर परिवारों के बीच तिरपाल सीट का भी वितरण मुखिया द्वारा किया गया था। मुखिया ने कहा की आगे भी जो बन पड़ेगा हरसंभव मदद इन परिवारों को किया जाएगा।

देखें वीडियो_


तिरपाल और कम्बल पाकर खुश दिखे बेघर परिवार 

अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर हुए परिवार के लोगों ने बताया कि घर_मकान टूटने के बाद हमलोगों के पास कुछ नहीं बचा था। छोटे-छोटे बच्चों के साथ खुले आसमान में रहने के लिए मजबूर थे। 

दीपावली से पहले रजौली पूर्वी के मुखिया संजय यादव के द्वारा तिरपाल दिया गया था। जिससे हमलोगों को बहुत राहत मिला। अगर तिरपाल नहीं मिलता तो दीपावली के दिन हुई बारिश से हमलोगों को काफी दिक्कत होती। आज उनके द्वारा कम्बल दिया गया है।

 मौके पर व्यास यादव,मनोज पांडेय,सिवा यादव,उपेन्द्र यादव,छतरु भगत, मो मुस्तकीम, रामजी यादव, उपेन्द्र शर्मा, रोहित सिंह,सुमित सिंह,सनोज गिरी सहित बेघर परिवार उपस्थित थे।


हाईकोर्ट के आदेश पर हटाया जा रहा अतिक्रमण

बता दें कि पटना हाई कोर्ट के आदेश पर रजौली के हरदिया में अवैध दर्जनों मकानों को बुलडोजर लगाकर हटाया गया था। जिसके बाद संबंधित परिवार के लोग बेघर हो गए हैं। वे अब भी उसी स्थान पर दिन काट रहे है। उन्हें उम्मीद है की सरकार कुछ करेगी। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। बेघर हुए परिवार के लोग 30 वर्षों से ज्यादा समय से घर मकान रह रहे थे। फुलवरिया जलाशय बनने के बाद ये परिवार विस्थापित हुए थे।

शासन_प्रशासन घर मकान तोड़ दी है लेकिन पुनर्वासित करने की दिशा में कोइंकडम अबतक नहीं उठाया गया है।

रिपोर्ट-मनोज कुमार










No comments