Header Ads

Breaking News

Nawada News : महेंद्र शर्मा अध्यक्ष और चंदन सचिव निर्वाचित, प्राथमिक शिक्षक संघ पकरीबरावां अंचल का चुनाव संपन्न



महेंद्र शर्मा अध्यक्ष और चंदन सचिव निर्वाचित, प्राथमिक शिक्षक संघ पकरीबरावां अंचल का चुनाव संपन्न

नवादा लाइव नेटवर्क।

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, अंचल शाखा पकरीबरावां का चुनाव राम रतन प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुआ। निर्वाची अधिकारी डॉ रवि शंकर कुमार एवं पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने समस्त पदों के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया।

              प्रखंड अध्यक्ष के रूप में महेंद्र प्रसाद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष शंकर कुमार निराला, वरीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, इंदुबाला, कुमारी रंजना, कृष्णा पासवान, संयुक्त सचिव कृपाशंकर पांडे, वेणुगोपाल, नवनीत कुमार, मिथिलेश कुमार, कार्यालय सचिव राकेश कुमार, रवि रंजन कुमार, प्रवक्ता मुकेश कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी कुमार प्रशांत, अंकेक्षक सुमन प्रसाद सिंह निर्वाचित किये गये।


                    इसअवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अयोध्या पासवान, वरीय उपाध्यक्ष संजय भारती, छोटे नारायण सिंह, सचिव ललितेश्वर शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शंभू प्रसाद सिंह, मगध प्रमंडल कोषाध्यक्ष कृष्णा बल्लभ प्रसाद, सचिव विभा देवी, कौआकल अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद सिंह, जयंत कुमार, रजनीश कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

 कार्यक्रम का संचालन चंद्रमौली कुमार तथा प्रबंधन प्रधानाध्यापक नरेश प्रसाद ने किया।

 चुनाव उपरांत निर्वाचित पदाधिकारियों को सहयोगी शिक्षकों ने फूल माला से लाद दिया। मौके पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और शिक्षकों के कल्याणार्थ कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। 










No comments