Header Ads

Breaking News

Nikay chunav : जानिए, नवादा, वारिसलीगंज और रजौली में मुख्य और उप मुख्य पार्षद पद के विनर और रनर को कितना वोट मिला


मुख्य पार्षद निर्वाचित हुई पिंकी कुमारी को प्रमाण पत्र सौंपते एसडीएम उदय कुमार भारती

जानिए, नवादा, वारिसलीगंज और रजौली में मुख्य और उप मुख्य पार्षद पद के विनर और रनर को कितना वोट मिला

नवादा लाइव नेटवर्क।

जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के दिशा निर्देश के अनुसार मंगलवार 20 दिसंबर को नगर निकाय आम निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ंग से मतगणना सम्पन्न हुई। 

केएलएस काॅलेज नवादा मतदान केन्द्र पर सुबह 08ः00 बजे से नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज और नगर पंचायत रजौली की मतगणना प्रारम्भ हुई जो 02ः00 बजे अपराहन तक पूर्ण हुई। मतगणना केन्द के अन्दर और बाहर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

 बिना वैद्य पास के किसी व्यक्ति को अन्दर जाने की अनुमति नहीं थी। मतगणना केन्द्र में अवस्थित नियंत्रण कक्ष से लागातार सभी काउन्टिंग हाॅल की गतिविधि पर निगरानी की गयी। प्रेक्षक महोदय के द्वारा भी मतगणना कार्य प्रक्रिया पर संतोष प्रकट किया। आज 12 मतगणना कक्षों में 90 टेबुल पर निष्पक्ष और पारदर्शी ढ़ंग से मतगणना सम्पन्न हुई।

    डाॅ. कारी प्रसाद महतो अपर समाहर्ता सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के देख-रेख में मतगणना कार्य सम्पन्न हुआ। उप विकास आयुक्त श्री दीपक कुमार मिश्रा वारिसलीगंज नगर निकाय के मतगणना कक्ष में स्वच्छ, निष्पक्ष ढ़ंग से मतगणना कार्य सम्पन्न कराने के लिए लागातार निगरानी करते रहे।

नवादा से उप मुख्य पार्षद निर्वाचित कंचन विश्वकर्मा को प्रमाण पत्र सौंपते एसडीएम उमेश कुमार भारती 

दिलीप कुमार अग्रवाल जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, जहानावाद नवादा का पर्यवेक्षक और मो. रिजवान बिहार वर्क बोर्ड, पटना जो वारिसलीगंज के पर्यवेक्षक लगातार मतगणना कक्षों का निगरानी करते रहे।। सीसीटीवी के निगरानी में मतों की गिनती सम्पन्न हुई। मतगणना केन्द्र के अन्दर और बाहर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। मतगणना का परिणाम मतदान केन्द्र पर स्थित मीडिया कोषांग के माध्यम से लोगों को अवगत कराया गया। 

   नगर परिषद क्षेत्र नवादा के निर्वाची पदाधिकारी उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, नगर परिषद वारिसलीगंज के निर्वाची पदाधिकारी मो. मुस्तकीम भूमि सुधार उप समाहर्ता और नगर पंचायत रजौली के निर्वाची पदाधिकारी आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली अपने-अपने मतगणना कक्षों की लागातार निगरानी करते रहे। मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड सदस्यों को तत्काल प्रमाण पत्र निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराया गया।

  मतगणना केन्द्र पर सुश्री अपूर्वा त्रिपाठी सहायक समाहर्ता, नोडल पदाधिकारी श्री विष्वजीत कुमार, श्री सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ और संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि मौजूद रहे।

नगर निकाय निर्वाचन के मतों की गणना का परिणाम

नगरपालिका नवादा में मुख्य पार्षद का निर्वाचन में श्रीमती पिंकी कुमारी सर्वाधिक 25292 मत लाकर विजय घोषित की गयी। 

द्वितीय स्थान पर श्रीमती नर्गिस शबनम-12022 मत प्राप्त की।

 तीसरे स्थान पर श्रीमती रश्मि गुप्ता साहु को 9491 मत मिले।

 नगर परिषद नवादा के उप मुख्य पार्षद का परिणाम

 श्रीमती कंचन विष्वकर्मा-22356 मत लाकर विजय घोषित की गयी। 

श्रीमती नाज रफत- 9043 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं।

श्रीमती शमा प्रवीण-7910 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।

नगर परिषद वारिसलीगंज का मुख्य पार्षद का परिणाम 


वारिसलीगंज की निर्वाचित मुख्य पार्षद रेखा देवी

 श्रीमती रेखा देवी -6701 मत प्राप्त कर विजय घोषित।

 श्री अभय कुमार- 4545 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान एवं 

 श्री संजय कुमार-4206 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।


वारिसलीगंज उप मुख्य पार्षद का परिणाम 

वारिसलीगंज के निर्वाचित उप मुख्य पार्षद अरुण प्रसाद

  श्री अरूण प्रसाद - 8473 मत प्राप्त कर विजय घोषित।

  श्री राजाराम सिंह - 3800 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर 

  श्री ज्ञानदेव कुमार- 3675 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। 

    नगर पंचायत रजौली का चुनाव परिणाम

 

रजौली की निर्वाचित मुख्य पार्षद मानती देवी

रजौली की निर्वाचित उप मुख्य पार्षद फिरोजा खातून को प्रमाण पत्र देते एसडीएम आदित्य कुमार पियूष

 मुख्य पार्षद रजौली

श्रीमती मानती देवी -3867 मत प्राप्त कर विजय घोषित की गयी। 

श्रीमती रिंकु देवी 2269 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही।

श्रीमती उषा देवी -1656 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।

रजौली की निर्वाचित उप मुख्य पार्षद फिरोजा खातून

   उप मुख्य पार्षद रजौली का परिणाम

    श्रीमती फिरोजा खातुन- 2459 मत प्राप्त कर  विजेता बनी।

    श्रीमती रिंकु वर्णवाल - 2005 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान 

    श्रीमती संगीता कुमारी - 1692 स्थान प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। 

No comments