Header Ads

Breaking News

Nikay chunav ; वारिसलीगंज नगर परिषद चुनाव में रेखा देवी के सर मुख्य पार्षद और अरुण प्रसाद के सर उप मुख्य पार्षद का ताज

 


वारिसलीगंज नगर परिषद चुनाव में रेखा देवी के सर मुख्य पार्षद और अरुण प्रसाद के सर उप मुख्य पार्षद का ताज 

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के वारिसलीगंज  नगर परिषद के चुनाव में रेखा देवी के सर मुख्य पार्षद तथा अरुण प्रसाद के सर उप मुख्य पार्षद का ताज मिला। कांटे की टक्कर में रेखा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व पार्षद अभय कुमार उर्फ विनय सिंह को 2156 मतों से पराजित किया। रेखा देवी को कुल 6701 मत प्राप्त हुए वहीं तीसरे स्थान पर पूर्व वार्ड पार्षद संजय कुमार रहे। उप मुख्य पार्षद में अरुण प्रसाद को 8473 मत प्राप्त हुए। श्री प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजाराम सिंह को 4673 वोटों से पराजित किया।

नगर परिषद के नए परिसीमन के बाद वार्डो की संख्या में पांच वार्ड की बढ़ोतरी हुई थी।कुल 25 वार्ड बनाये गए थे। 


 चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम इसप्रकार हैं - वार्ड सं. / विजेता / प्रतिद्वंदी के नाम 

वार्ड ___जीते____हारे 

1 रौशन कुमार -अभय कुमार 

2 स्वेतांक कुमार -सीमा कुमारी 

3 विभा कुमारी -ममता कुमारी 

4 रजनी देवी -गौरी देवी

5 सूरज कुमार -दिलीप कुमार 

6 सुनैना कुमारी-सहनी खातून

7 राजेन्द्र विश्वकर्मा-शोभा देवी 

8 रणजीत कुमार -गोरे लाल राम 

9 सोनी कुमारी -सुनीता देवी 

10 पुर्णिमा देवी -ललिता कुमारी

11 पिंकी कुमारी -रेखा कुमारी 

12 आशा देवी -सुषमा शर्मा 

13 रीता देवी-माधुरी देवी

14 रंजना देवी-मुनेश्वरी देवी

15 पंकज कुमार-नन्दन कुमार

16 अविनाश शंकर शर्मा-राजेश कुमार

17 अर्चना कुमारी- रंजना कुमारी

18 मुकेश कुमार-सरिता देवी

19 बलराज कुमार -विक्रम कुमार 

20 रेखा देवी-ब्रह्मदेव चौधरी 

21 रूबी देवी -स्वीटी देवी

22 राजा मांझी-राजेन्द्र चौधरी

23 राम पदारथ सिंह-प्रतिमा देवी

24 मीना देवी -सुनीता देवी 

25 कमला देवी -सुनीता देवी       

 रिपोर्ट - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments