Header Ads

Breaking News

Court News : जिला पार्षद अंजनी सिंह और उनके सहयोगी पंकज पाठक ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए जेल

अंजनी सिंह, जिला पार्षद


जिला पार्षद अंजनी सिंह और उनके सहयोगी पंकज पाठक ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए जेल

नवादा लाइव नेटवर्क। 

नवादा जिला परिषद सदस्य अंजनी सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। उनके साथ सहयोगी पंकज पाठक ने भी सरेंडर किया। एसीजेएम 4 की कोर्ट में दोनों ने सरेंडर किया।

वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 121/2018 भादवि 166, 201, 420, 467, 468, 471 और 120 (बी) में आरोपित जिला पार्षद और उनके सहयोगी को कोर्ट ने रिमांड कर जेल भेज दिया है।

बता दें की मारपीट से जुड़े एक मामले में गलत इंजरी रिपोर्ट चिकित्सक द्वारा देने के मामले में पीड़ित पक्ष प्रोफेसर बलराम सिंह की शिकायत पर लंबी जांच के बाद 2018 में वारिसलीगंज थाना में कांड दर्ज किया गया था। जिसमें जिला पार्षद अंजनी सिंह, उनके सहयोगी पंकज पाठक, मधोरन सिंह और दो डॉक्टर डॉ धनंजय कुमार (पीएचसी वारिसलीगंज)और डॉ संजीत कुमार (सदर अस्पताल नवादा) कुल 5 लोगों को आरोपित किया गया था।

 अगस्त 2020 में पुलिस ने दो आरोपितों डॉ संजीत और मधोरन सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों अब भी जेल में बंद हैं।

 डॉ धनंजय को हाई कोर्ट से 13 फरवरी तक गिरफ्तारी से राहत मिली हुई है। जबकि अंजनी सिंह की जमानत याचिका 17 जनवरी 23 को हाई कोर्ट द्वारा रद कर दी गई थी, और संबंधित कोर्ट में सरेंडर का आदेश पारित किया गया था।

तभी से कयास लगाया जा रहा था की वे कोर्ट में सरेंडर करेंगे।

 बता दें की अंजनी सिंह जिले के वारिसलीगंज प्रखंड से जिला पार्षद हैं। इसी प्रखंड का कुटरी गांव उनका पैतृक घर है। ग्रामीण प्रोफेसर बलराम सिंह के साथ मारपीट के मामले भी आरोपित हैं।



 


No comments