Header Ads

Breaking News

Nawada News : रजौली में बढ़ी शीतलहरी के बीच गरीब_असहाय लोगों के बीच एसडीओ ने बांटे कंबल, जिले के सभी प्रखंडों को बांटने के लिए दिया गया है 969 कंबल



रजौली में बढ़ी शीतलहरी के बीच गरीब_असहाय लोगों के बीच एसडीओ ने बांटे कंबल, जिले के सभी प्रखंडों को बांटने के लिए दिया गया है 969 कंबल

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के रजौली में सर्द हवाओं एवं हाड़ कंपा देने वाली भीषण ठंड में गरीबों_असहायों के बीच प्रशासन द्वारा कंबल वितरण शुरू किया गया है। 

शनिवार को एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष ने दिबौर और हरदिया में ठंड से परेशान गरीब-असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाने के बाद गरीबों ने अनुमंडल प्रशासन के प्रति आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि ठंड के कारण काफी परेशानी हो रही थी। कंबल नहीं रहने से रात काटना मुश्किल था।


कंबल पाने के बाद लोगों ने कहा कि प्रशासन के स्तर पर पर उपलब्ध कराया गया कंबल काफी अच्छा है। इससे ठंड अब नही लगेगी। एसडीओ द्वारा 45 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। विधवा, गरीब, दिव्यांग तथा बूढे बुजुर्ग के बीच कंबल का वितरण किया गया।

 मौके पर बीडीओ अनिल मिस्त्री, बीपीआरओ राजन कुमार, सीओ अनिल कुमार के साथ कई अधिकारी मौजूद थे।


जानिए किस प्रखंड को मिला कितना कंबल

 जिले में 3 लाख 78हजार रूपये से कुल 969 कंबल का क्रय किया गया है। इसमें, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग नवादा को 64, अनुमंडल कार्यालय नवादा सदर 50, अनुमंडल कार्यालय रजौली-50, बुनियाद केन्द्र हिसुआ-35, बुनियाद केन्द्र रजौली-35, प्रखंड नवादा सदर-60, प्रखंड पकरीबरावां-65, प्रखंड कौआकोल-60, प्रखंड-वारिसलीगंज-65, प्रखंड हिसुआ-40, प्रखंड नारदीगंज-45, प्रखंड काषीचक-30, प्रखंड-अकबरपुर-75, प्रखंड रजौली-60, प्रखंड सिरदला-60, प्रखंड रोह-55, प्रखंड नरहट-40, प्रखंड मेसकौर-40 एवं प्रखंड गोविन्दपुर-40  कंबल दिया गया है। 

डीएम द्वारा भूमिहीन, निर्धन, भिक्षुओं और दिव्यांगों के बीच अविलम्ब कम्बल वितरण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया था। 

 इधर, डीएम के आदेश के आलोक में भीषण शीतलहरी से बचने के लिए जिलेवासियों के लिए 195 से अधिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था संबंधित अंचलाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के माध्यम से करायी गई है।  जब तक शीतलहरी रहेगी अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश जिला पदाधिकारी नवादा द्वारा दिया गया है। 

रिपोर्ट-मनोज कुमार।

 




No comments