Header Ads

Breaking News

Political News : अशोक बने नवादा जिला कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, पार्टी जनों में खुशी



अशोक बने नवादा जिला कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, पार्टी जनों में खुशी

नवादा लाइव नेटवर्क।

 नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के मीरचक गांव निवासी अशोक प्रसाद को कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी के ओबीसी विभाग के स्टेट चेयरमैन अनुराग चंदन ने अशोक प्रसाद को मनोनयन पत्र देते हुए उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों को मजबूती मिलने तथा पार्टी को सशक्त करने में अपनी सारी ऊर्जा लगाने का विश्वास व्यक्त किया है। 


पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश महासचिव पूर्व जिला पार्षद डॉ. राजीव कुमार समेत कई सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने अशोक प्रसाद के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। 

इधर, जिला कांग्रेस कार्यालय में अशोक प्रसाद का अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन ने उनका स्वागत किया। मौके पर जिला कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट - चंद्रमौलि शर्मा।



No comments