Header Ads

Breaking News

Nawada News : पैक्स अध्यक्ष उमेश सिंह का निधन, पटना एम्स में लिया अंतिम सांसें

  


पैक्स अध्यक्ष उमेश सिंह का निधन, पटना एम्स में लिया अंतिम सांसें

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उमेश सिंह का निधन हो गया। बुधवार की रात एम्स पटना में उन्होंने अंतिम सांसें ली। वे पिछले कुछ वर्षों से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे। 

मूलतः माखर पंचायत के रुन्नीपुर गांव के निवासी थे। करीब 5 दिनों पूर्व तबियत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उन्हें अपोलो पटना में इलाज के लिए भर्ती कराया था। सुधार नहीं होने पर दो दिनों पूर्व एम्स पटना के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हुई।


स्व. सिंह अकबरपुर प्रखंड पंचायत समिति के सदस्य भी रहे थे। मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। निधन पर सामाजिक_राजनीतिक क्षेत्र में शोक कायम हो गया है।  भाजपा नेता और पूर्व विधायक अनिल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रामानुज कुमार, समाजसेवी उदय कुमार सिंह, नवादा व्यापार मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार उर्फ टुन्नी सिंह, मुखिया विनीत कुमार आदि ने निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका असमय चला जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पार्थिव शरीर को गांव लाया जा रहा है। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।







No comments