Header Ads

Breaking News

Nawada News : जातीय गणना के अनुश्रवण के लिए पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति, डीएम ने जारी किया आदेश

  


जातीय गणना के अनुश्रवण के लिए पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति, डीएम ने जारी किया आदेश

नवादा लाइव नेटवर्क।

 जिला पदाधिकारी सह प्रधान गणना पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, नवादा द्वारा सभी प्रखंडों और नगर निकायों में 15 अप्रैल से शुरू हो रहे दूसरे चरण के जातीय गणना के अनुश्रवण के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

   डीएम के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि बिहार जाति आधारित गणना 2022 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्य एवं गणना से संबंधित कार्याें के लिए प्रखंड, नगर निकाय एवं चार्ज स्तर पर अनुश्रवण से संबंधित वरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।


 कहां मिला किसे जिम्मा

      नारदीगंज प्रखंड में श्रीमती अपर्णा झा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नवादा।

 नवादा सदर/नगर परिषद, नवादा- मो. मुस्तकीम, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नवादा सदर।

वारिसलीगंज/नगर परिषद वारिसलीगंज- विकास पाण्डेय, वरीय उपसमाहर्ता नवादा।

 काशीचक- राजीव रंजन, वरीय उपसमाहर्ता नवादा। 

पकरीबरावां- अनुराग कौशल जिला परिवहन पदाधिकारी नवादा।

रोह- विश्वजीत कुमार वरीय उपसमाहर्ता नवादा। 

कौआकोल-कन्हैया कुमार कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा।

 गोविन्दपुर- प्रशांत रमानिया, वरीय उपसमाहर्ता नवादा। 

अकबरपुर- सतन कुमार सिंह, अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी रजौली। 

हिसुआ प्रखंड/नगर परिषद हिसुआ-श्रीमती प्रियंका सिंहा, वरीय उपसमाहर्ता नवादा।

 नरहट-श्रीमती अमु अमला, वरीय उपसमाहर्ता नवादा।

मेसकौर- प्रशांत अभिषेक, अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी नवादा सदर।

 सिरदला- राजीव कुमार, वरीय उपसमाहर्ता नवादा। 

रजौली/नगर परिषद रजौली-मो. जफर हसन, भूमि सुधार उप समाहर्ता रजौली। 





No comments