Header Ads

Breaking News

CBSE 10th result 2023 : दसवीं बोर्ड के रिजल्ट में भी मॉडर्न की लड़कियों ने मारी बाजी, 97.2% अंक प्राप्त करके दुर्गेश नन्दिनी बनी टॉपर

    


दसवीं बोर्ड के रिजल्ट में भी मॉडर्न की लड़कियों ने मारी बाजी,  97.2% अंक प्राप्त करके दुर्गेश नन्दिनी बनी टॉपर

82 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक लाकर लहराया विद्यालय के उत्कृष्टता का परचम, शत प्रतिशत रिजल्ट

गणित में 4, विज्ञान में 1 तथा सामाजिक विज्ञान में 2 विद्यार्थियों ने 100% अंक प्राप्त करके रचा नया कीर्तिमान

नवादा लाइव नेटवर्क।

    अपनी उत्कृष्टता की विरासत को निरंतर बरकरार रखना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती होती है। अपनी इस विरासत सफलतापूर्वक बरकरार रखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, नवादा के विद्यार्थियों ने अपने बेहतरीन रिजल्ट से जिलेभर में धूम मचा दिया। नवादा शहर में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ने अपने विद्यार्थियों को जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट व्यवस्था उपलब्ध कराया है, उसका सुखद परिणाम दसवीं कक्षा के उत्कृष्ट रिजल्ट के रूप में सामने आया है। 

हर वर्ष के अपने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार विद्यालय के 82 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त करके जिलेभर में अपने विद्यालय और माता-पिता का मान बढ़ाया है। इसके अलावे 100 से अधिक विद्यार्थियों को 80% से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही शेष सभी विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त करके शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ विद्यालय के रिकॉर्ड को जिलेभर में सर्वोच्च बना दिया है। 

97.2% अंक प्राप्त करके दुर्गेश नंदिनी ने जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। धर्म राज ने 97% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 96.8% अंक लाकर अक्षरा पुष्प एवं हर्ष राज ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त करके अपने माता-पिता और शिक्षकों का गौरव बढ़ाया। 

 


इस वर्ष गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने वाले कुल 4 विद्यार्थी दुर्गेश नंदिनी, धर्मराज कुमार, स्नेहा कुमारी एवं प्रिंस कुमार रहे। 

  सामाजिक विज्ञान विषय में सिमरन कुमारी तथा कम्प्यूटर में अक्षरा पुष्प, यानवी एवं नाम्या माथुर ने 100 में से 100 अंक प्राप्त करके एक रिकॉर्ड कायम किया।

 इनके अलावे 95.2% आस्था पराशर एवं सिमरन कुमारी,  95% नेहा भारती, देबाशीष चौधरी एवं स्वास्तिक ने 94.8%, मुस्कान वर्धन ने 94.6%, आकृति नयन एवं आशीष रंजन ने 94.2% नव नंदिनी 94%, रिया कुमारी सौरव कुमार जानवी नेहा कुमारी गरिमा राज प्रिंस कुमार शिवांशु कुमार माही कुमारी आयुष कुमार दीप्ति कुमारी विष्णु प्रिया रोशनी सिन्हा नाम्या माथुर  आदि के अंक भी प्रशंसनीय रहे। बेहतरीन रिजल्ट आने से विद्यार्थियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल कायम है। 

        बेहतरीन परीक्षाफल आने पर विद्यालय के निदेशक डॉ. अनुज कुमार ने विद्यालय के सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बेहतर रिजल्ट विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। इसके लिए सभी विद्यार्थी एवं उनके शिक्षक प्रशंसा के पात्र हैं। हमने विद्यालय में जो राष्ट्रस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है, उसका पूर्ण सदुपयोग करके हमारे शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण पढाई उपलब्ध करवाई, जिसका परिणाम हमें उत्कृष्ट रिजल्ट के रूप में प्राप्त हुआ है। आज मॉडर्न पढ़ाई, खेलकूद एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों आदि में सबको बहुत पीछे छोड़ चुके हैं। इस प्रकार हम हर बार पहले से भी बेहतरीन प्रदर्शन करके स्वयं को राज्य के श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

       विद्यालय के प्राचार्य गोपालचरण दास ने बेहतरीन परीक्षा-परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि बारहवीं के परिणाम आ चुके थे, और दसवीं के परिणाम अगले दिन आने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन जैसे ही लगभग 2 बजे दसवीं के परीक्षाफल सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ, हमारे आईटी एक्सपर्ट नीरज मिश्र और दीपक प्रुष्टि की टीम रिजल्ट देखने में लग गए। हमारे बच्चों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है जिसमें विद्यालय के विद्वान शिक्षकगणों की भूमिका और उत्कृष्ट मार्गदर्शन सहयोगी रहा है। मैं अपनी और समस्त विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को ढेर सारी बधाइयां देता हूँ। 

रिजल्ट देखने के क्रम में विद्यालय के शिक्षकगण सुजय कुमार, एम.के. विजय, धर्मवीर सिन्हा, मुकेश कुमार, मणिकांत मिश्र, रौशन मिश्रा, विजय कुमार अकेला, राजीव रंजन,उमेश पांडेय, अखिलेश्वर प्रसाद, सागनिक घोष, अशोक कुमार, बिपुल कुमार सिंह, सुशील कुमार एवं इंद्रजीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

 





























No comments