Header Ads

Breaking News

Crime News : फरमाइशी गाना के लिए बारात में हिंसक झड़प, एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, रजौली के उस्मान गांव की घटना, पुलिस जांच शुरू, गांव में तनाव


फरमाइशी गाना के लिए बारात में हिंसक झड़प, एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, रजौली के उस्मान गांव की घटना, पुलिस जांच शुरू, गांव में तनाव 

 नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के उस्मान गांव में शुक्रवार की देर रात में बारात में जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें एक की।मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि इसी जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के धनवा गांव से आई बारात में डीजे बज रहा था। उस्मान गांव के कुछ लोग मनपसंद गाना बजाने की फरमाइश करने लगे। इसी को लेकर बाराती और शराती के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरा शादी विवाह का माहौल रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। 

 


मारपीट के दौरान उस्मान गांव के बैजनाथ यादव के 35 वर्षीय पुत्र अरविंद यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि इस मारपीट में विजय यादव की 40 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी, धर्मेंद्र यादव और रंजन कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में चल रहा है। 

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सहरोज अख्तर दल-बल के साथ गांव पहुंचे और कर स्थिति को नियंत्रित किया। 

 शनिवार की सुबह एसडीपीओ रजौली पंकज कुमार दल बल के साथ उस्मान गांव पहुंच कर पूरे मामले की जांच शुरू की। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।


लोग बताते हैं कि उस्मान गांव के लालमणि यादव की पुत्री सुषमा कुमारी की शादी हिसुआ थाना क्षेत्र के धनवान गांव के कैलाश यादव के पुत्र राजेश यादव से तय हुई थी। शुक्रवार की रात्रि विवाह के लिए बरात आई थी। 

 नाश्ता_पानी के बाद बारात मिलन की तैयारी हुई। डीजे पर भोजपुरी गाना बज रहा था। तभी उस्मान गांव के अरविंद यादव बरात के पास पहुंचे और अपना मनपसंद गाना बजाने की फरमाइश करने लगे। 


इसको लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मारपीट में किसी की मौत हो जाएगी। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। किसी तरह से आनन-फानन में शादी हुई और जल्दी जल्दी विदाई कराई गई। घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 मृतक के चाचा विजय यादव ने बताया कि उसके घर में घुसकर पत्नी उर्मिला देवी के साथ मारपीट की गई। जिसमें पत्नी जख्मी हुई। उन्होंने कहा कि मारपीट करने वाले लोगों में एक खुद को आर्मी का जवान बता रहा था। 


कहते हैं अधिकारी

एसडीपीओ रजौली पंकज कुमार ने कहा कि पूरे गांव से इस घटना को लेकर पुलिस को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई थी। घटना के बारे में हमलोगों को स्थानीय दफादार से सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच शुरु की है। घटना काफी दुखद है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट-मनोज कुमार।

No comments