Header Ads

Breaking News

Nawada News : बरेव मुखिया अभिमन्यु कुमार हुए सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, मंत्री कुमार सर्वजीत के हाथों मिला पुरस्कार



बरेव मुखिया अभिमन्यु कुमार हुए सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, मंत्री कुमार सर्वजीत के हाथों मिला पुरस्कार

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के बरेव पंचायत के मुखिया अभिमन्यु कुमार "यशस्वी मुखिया अवार्ड" से सम्मानित किए गए हैं। बुधवार को गया के होटल आर्यावर्त  सभागार में आयोजित समारोह में सूबे के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने सम्मान प्रदान किया।

बताया गया कि आयोजित सम्मान समारोह में 09 जिलों के लगभग 800 उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया में से कुल 40 मुखिया का चयन एक स्वतंत्र पैनल के माध्यम से कराया गया था।

 जिसमें नावदा जिले से 06 मुखिया शामिल रहे। बरेव मुखिया को उत्कृष्ट एवं जनउपयोगी कार्यों के साथ ही गुणवत्ता के मापदंड के आधार पर चयन किया गया। 

मुखिया अभिमन्यु कुमार को कृषि मंत्री बिहार सरकार कुमार सर्वजीत एवं गया के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एम एस ने प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर बरेव मुखिया ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के हकदार बरेव की सम्मनित जनता है जिन्होंने अपना आशीर्वाद देकर काम करने का अवसर प्रदान किया।  उन्होंने आयोजन समिति और चयन पैनल के सदस्यों को भी धन्यवाद किया। बता दें कि अल्ट्राटेक और हिंदुस्तान द्वारा संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया गया था।

No comments