Header Ads

Breaking News

Nawada News : वारिसलीगंज में पदस्थापित एसआई मो. अब्बास की मौत, लू से मौत की आशंका, पुलिस कर्मियों में शोक



वारिसलीगंज में पदस्थापित एसआई मो. अब्बास की मौत, लू से मौत की आशंका, पुलिस कर्मियों में शोक

नवादा लाइव नेटवर्क। 

 नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना में पदस्थापित एसआई मो. अब्बास की मौत रविवार को हो गयी। लू से मौत की आशंका जताई जा रही है। पिछले एक साल से वारिसलीगंज में पदस्थापित थे। इसके पूर्व हिसुआ थाना में भी कार्यरत रहे थे। मृदुभाषी और नेक दिल इंसान भी थे। मुंगेर जिला के निवासी थे। सिपाही से प्रमोशन पाते हुए सब इंस्पेक्टर तक पहुंचे थे।

बताया जाता है कि मृतक एसआई शनिवार को सरकारी कार्यवश बाइक से नवादा गए थे। लौटने के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उनके साथ रहे सहकर्मी किसी प्रकार थाना लेकर पहुंचे।

बाद में उन्हें इलाज के लिए पीएचसी वारिसलीगंज ले जाया गया। जहां से उन्हें विम्स पावापुरी रेफर किया गया था। पावापुरी में इलाज के उपरांत तबियत में सुधार होने पर रात में वापस थाना लौट गए थे। 

इस बीच रविवार की सुबह फिर तबियत खराब होने पर उन्हें विम्स ले जाया गया। जहां इलाज़ के क्रम में मौत हो गई। एसआईट की अचानक मौत से महकमे में शोक का माहौल कायम हो गया।

 मौत का कारण प्रचंड गर्मी और लू लगना बताया जा रहा है। कल नवादा जिले का तापमान 44 के पार पहुंच गया था। हालांकि, मौत की वजह लू है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।



No comments