Header Ads

Breaking News

Political News : कांटे के मुकाबले में पूजा बनी हिसुआ नगर परिषद की अध्यक्ष, टिंकू चौधरी उपाध्यक्ष निर्वाचित

  


कांटे के मुकाबले में पूजा बनी हिसुआ नगर परिषद की अध्यक्ष, टिंकू चौधरी उपाध्यक्ष निर्वाचित

नवादा लाइव नेटवर्क।

हिसुआ नगर परिषद अध्यक्ष पद पर पूजा कुमारी निर्वाचित हुई हैं। कांटे के मुकाबले में महज 26 वोटों के अंतर से पूजा ने अशोक कुमार चौधरी को पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर टिंकू कुमार एकतरफा चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में किया। 

नगर निकाय निर्वाचन के मतों की गणना का परिणाम 

 नगर परिषद नवादा में वार्ड 42 के पार्षद का निर्वाचन में सुदमिया देवी सर्वाधिक 1160 मत लाकर विजय घोषित की गयी। द्वितीय स्थान पर चन्द्रिका यादव-680 मत प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर सुजीत कुमार जो 255 मत प्राप्त हुआ। 

नगर परिषद हिसुआ के मुख्य पार्षद का परिणाम 

मुख्य पार्षद पद पर पूजा कुमारी 6031 मत लाकर विजय घोषित की गयी। अशोक कुमार चौधरी- 6005 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। 

नगर परिषद हिसुआ के उप मुख्य पार्षद पद पर टींकू कुमार 13321 मत लाकर विजय घोषित किये गए। नवीन रविदास 3278 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे ।


हिसुआ वार्ड पार्षद परिणाम

वार्ड नम्बर- विजेता (मत)- उपविजेता (मत)

वार्ड 1- नीलम देवी (303 मत) - सर्बिला देवी (241 मत),


वार्ड 2- बंगाली मांझी (350 मत) - सोनमंती देवी (208 मत),


वार्ड 3- संध्या कुमारी (308 मत)- सोनी कुमारी (244 मत),


वार्ड 4- सोनी कुमारी (283 मत)- पिंकी देवी (238 मत),


वार्ड 5- विनोद कुमार (374 मत)- धीरज कुमार (264 मत),


वार्ड 6- सुनिता देवी (273 मत)- सुधा कुमारी (254 मत),


वार्ड 7- उषा देवी (256 मत)- शशिध्वज वर्मा अरविंद (238 मत),


वार्ड 8- अशोक कुमार (375 मत)- मनोज कुमार शर्मा (317 मत),


वार्ड 9- उदय कुमार- (318 मत)- नवलेश कुमार (182),


वार्ड 10- ज्योति देवी (348 मत)- सिंधु देवी (310 मत),


वार्ड 11- सुधीर कुमार (187 मत)- अंकित कुमार (133 मत),


वार्ड 12- आशा देवी (435 मत)- सुनीता देवी (374 मत),


वार्ड 13- पंकज कुमार (595 मत)- अमरनाथ प्रसाद (118 मत),


वार्ड 14- गया प्रसाद (279 मत)- पवन कुमार (222 मत)


, वार्ड 15- अनुपमा देवी (560 मत)- शकीला बानो (458 मत),


वार्ड 16- इबरार आलम (537 मत)- पवन कुमार (284 मत),


वार्ड 17- शम्भू शर्मा (499 मत)- पवन गुप्ता (355 मत), वार्ड 18- शकुंतला देवी (708 मत)- गीता देवी (223 मत),


वार्ड 19- शोभा देवी (निर्विरोध)


,वार्ड 20- मनोज कुमार (244 मत)- जितेंद्र कुमार (192 मत),

 वार्ड 21- रेखा कुमारी (420 मत)- बबिता कुमारी (277 मत), 

वार्ड 22- प्रियंका कुमारी (332 मत)- गोपाल कुमार (206 मत),

 वार्ड 23- ललिता देवी (348 मत)- मनीष कुमार (298 मत), 

वार्ड 24 - सकीला खातून (493 मत)- माधवी देवी (348 मत),

 वार्ड 25- मुन्नी देवी (373 मत)- मधु कुमारी (247 मत), 

वार्ड 26- शर्मिला देवी (512 मत)- बेबी देवी (313 मत), 

वार्ड 27- श्रवण मांझी (378 मत)- धर्मेंद्र कुमार (334 मत)


 इसके पूर्व प्रभारी जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के आदेश के आलोक में नगरपालिका आम निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ंग से मतगणना सम्पन्न हुई। केएलएस कॉलेज नवादा मतदान केन्द्र पर सुबह 08ः00 बजे से नगर परिषद नवादा और हिसुआ की मतगणना प्रारम्भ हुई, जो 01ः00 बजे अप0 तक पूर्ण हुई। मतगणना केन्द के अन्दर और बाहर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। बिना वैद्य पास के किसी व्यक्ति को अन्दर जाने की अनुमति नहीं थी। मतगणना केन्द्र में अवस्थित नियंत्रण कक्ष से लागातार सभी काउन्टिंग हॉल की गतिविधि पर निगरानी की गयी। 

अरुण कुमार श्रीवास्तव श्रमायुक्त मगध हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के प्रेक्षक नियुक्त थे। प्रेक्षक महोदय के द्वारा भी मतगणना कार्य प्रक्रिया पर संतोष प्रकट किया गया। विश्वजीत कुमार एसडीसी नवादा, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ लगातार विभिन्न मतगणना केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

नगर परिषद नवादा के वार्ड नंबर 42 का प्रमाण पत्र अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर के द्वारा दिया गया। अनुराग कौशल सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी रिटर्निंग ऑफिसर हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य पार्षद ,उप मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षदों का प्रमाण पत्र प्रदान किए

उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा नवादा एवं हिसुआ नगरपालिका के मतगणना कक्ष मे स्वच्छ, निष्पक्ष ढ़ंग से मतगणना कार्य सम्पन्न कराने के लिए लागातार निगरानी किये। 

सीसीटीवी के निगरानी में मतों की गिनती सम्पन्न हुई। मतगणना केन्द्र के अन्दर और बाहर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सषस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी। मतगणना का परिणाम मीडिया कोषांग के माध्यम से लोगों को अवगत कराया गया। 

नगर परिषद क्षेत्र नवादा के निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, नगर परिषद हिसुआ के निर्वाची पदाधिकारी अनुराग कौषल सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी ने अपने-अपने मतगणना कक्षों में लागातार निगरानी करते रहे। सभी पदों का आज मतगणना शांतिपूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ।

 मतगणना केन्द्र पर विश्वजीत कुमार नोडल पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग डीपीआरओ और संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।



No comments