Header Ads

Breaking News

Crime News : महादलित टोला में गोलीबारी, सिरदला थाना इलाके का मामला, पुलिस का घटना से इंकार

  


महादलित टोला में गोलीबारी, सिरदला थाना इलाके का मामला, पुलिस का घटना से इंकार 

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के सिरदला थाना इलाके के नाद गांव के राजवंशी टोला में सोमवार को गोलीबारी की घटना हुई। घटना से संबंधित शिकायत थाने को दी गई है। हालांकि, पुलिस द्वारा घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, इसके पीछे भूमि विवाद वजह बताया जा रहा है।

अमन कुमार पिता स्व सहदेव राजवंशी द्वारा थाने को दी गई शिकायत में कहा गया है कि एक थार जीप और दो अन्य वाहन से करीब 20 की संख्या में लोग हमारे टोला के पास पहुंचे और गाली गलौच करते हुए फायरिंग किया। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। फायरिंग के दौरान टोले के लोग घर छोड़कर भाग गए। 

शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को कुछ खाली कारतूस भी सौंपा गया है। कहा गया की फायरिंग के बाद यह गिरा हुआ मिला। कहा गया है कि बंदूक_रिवाल्वर से फायरिंग की गई। फायरिंग में ग्रामीणों की जान बच गई। जान मारने की नियत से फायरिंगबी गई थी। 5 चक्र फायरिंग का जिक्र किया गया है। कहा गया है कि घटना के बाद से टोले के लोगों में दहशत है।

वैसे, तो शिकायत पत्र में घटना का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन सूत्र बताते हैं की नरहट प्रखंड के कोनीबर गांव के किसी व्यक्ति का सिरदला प्रखंड के अकौना पंचायत की नाद, बिहटा, बढ़ी बीघा सहित आसपास के गांवों में 70 एकड़ जमीन है। जिसमें कुछ जमीन पर जबरन जोताई_ कोराई नाद गांव के लोगों द्वारा कर दिया गया था। जिसके बाद घटना हुई। सच क्या है जांच के बाद ही सामने आएगा।

कहते हैं अधिकारी

भूमि विवाद का मामला है। गोलीबारी की घटना का आरोप बेबुनियाद है। वहां किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। 

पंकज कुमार, एसडीपीओ, रजौली।

No comments