Header Ads

Breaking News

Nawada News : सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए सुदामा यादव के घर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंटन सिंह, पीड़ित परिजनों के आंसू पोंछे

  


सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए सुदामा यादव के घर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंटन सिंह, पीड़ित परिजनों के आंसू पोंछे

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार मंटन गुरुवार को पकरीबरावां प्रखंड के बेलखुण्डा गांव पहुंचे। उन्होंने सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए नौजवान सुदामा यादव के परिवार से भेंट कर पीड़ितों के आंसू पोंछे। कहा कि दुःख की घड़ी में हम आपके साथ हैं।

 बता दें कि बुधवार को झारखंड के चतरा में दुर्घटना में इनका निधन हुआ था। मृतक पेशे से ट्रक के सह चालक थे। उनके दो छोटे_छोटे बच्चे हैं। इनकी मौत से घर परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो_रोकर बुरा हाल हो गया है।पत्नी और बच्चों के परवरिश की चिंता परिजनों को सता रही है।

राजद के जिला महासचिव संजय यादव ,दिनेश यादव, प्रमोद यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण यादव, मनोज यादव, आरजेडी किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल सिंह, बबलू सिंह आदि साथ थे।





No comments