Header Ads

Breaking News

Nawada News : उत्पाद चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवानों में नाराजगी

 


 उत्पाद चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवानों में नाराजगी

नवादा लाइव नेटवर्क।

बिहार_झारखंड बॉर्डर पर नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की मौत रविवार की रात को हो गई। मृतक जवान श्रवण कुमार पिता बाबूलाल सिंह उत्पाद विभाग में तैनात थे। मूलतः इसी जिला के मुफस्सिल थाना इलाके के गौरीचक गांव के निवासी थे।

जानकारी के बाद उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद, होमगार्ड डीएसपी सहित रजौली थाना के पदाधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

मृतक जवान के सहकर्मी अरविंद कुमार ने बताया कि होमगार्ड संख्या 1951 श्रवण कुमार पिछले तीन दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार की शाम को बुखार और पेट दर्द की शिकायत थी। साथियों द्वारा दवाई लाकर दिया गया था।

देखें वीडियो...!


रविवार की रात्रि लगभग 10 बजे खाना और दवाई खाकर सो गए थे।सोमवार की सुबह 6 बजे से उनकी ड्यूटी थी। जिसको लेकर साथी जवानों ने नींद से जगाने का प्रयास किया। लेकिन शरीर में किसी प्रकार की हरकत नहीं थी। जांच_पड़ताल में साथियों को अहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है। उनकी सांस व धड़कन का कुछ अता-पता नहीं चल रहा था उनकी मौत हो चुकी थी। तब जांच चौकी पर तैनात उत्पाद एसआई पिन्टू कुमार व मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।

 


थानाध्यक्ष के प्रति जवानों में दिखी नाराजगी 

होमगार्ड जवान की मृत्यु के बाद जवानों में रजौली थानाध्यक्ष पवन कुमार के प्रति नाराजगी दिखी। दरअसल, घटना की सूचना जांच चौकी प्रभारी सह उत्पाद एसआई पिन्टू कुमार द्वारा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पवन कुमार को देने के लिए कई बार सरकारी व निजी मोबाइल नम्बर पर कॉल किया गया,किन्तु उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जवानों का कहना था कि यदि इससे भी ज्यादा गम्भीर मामला होता तो हमलोग पुलिस बल की मदद कैसे ले पाते। 

थानाध्यक्ष द्वारा मोबाइल नहीं उठाने पर जांच चौकी प्रभारी खुद सात किलोमीटर दूर स्थित थाना पहुंचे। तब जाकर थाना से पुलिस बल जांच चौकी पर पहुंची। 

बैरक के आसपास फैली है गंदगी 

जांच चौकी पर स्थित होमगार्ड बैरक के आसपास गंदगी की भरमार है।जिसके कारण वहां की आबोहवा दूषित है। मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों की फैलने की आशंका बनी रहती है। इस वजह से जांच चौकी पर तैनात कर्मी अक्सर बीमार पड़ते रहते हैं। 

जवानों को अंदेशा है कि मृतक होमगार्ड श्रवण कुमार भी शायद इसी गंदगी के कारण बीमारी के शिकार हो गयें होंगे। समय पर सही उपचार नहीं होने के कारण मौत हो गई।

इधर, घटना के बाद मृतक जवान के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

 













No comments