Header Ads

Breaking News

Nawada News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों चलाया स्वच्छता अभियान, डॉ. विमल ने दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

  


पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों चलाया स्वच्छता अभियान, डॉ. विमल ने दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

नवादा लाइव नेटवर्क।

 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रविवार 17 सितंबर को नवादा जिला भाजपा द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में सबसे पहले सुबह 6:30 बजे नवादा के रेलवे स्टेशन परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में साफ_सफाई का अभियान चलाया।

कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लहराते हुए स्वच्छ भारत , स्वस्थ भारत, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद आदि नारे भी लगाए।

 11 बजे इंदिरा चौक स्तिथ कारू साहू सदन के हॉल में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी द्वारा प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना कार्य के शुभारंभ का टेलीविजन पर लाइव टेलीकास्ट को देखा।

 बताया गया कि भगवान विश्वकर्मा के पूजनोत्सव पर विश्वकर्मा परिवारों के विकास लिए 13 हजार करोड़ की योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही साहू सदन में भारत सरकार की योजना के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया

 देखें वीडियो...!

  



जिलाध्यक्ष श्रीमेहता ने कहा कि आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी जन्मदिन है, विश्वकर्मा भगवान सृष्टि का निर्माण किए है और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी आज अपना भारत देश को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर हैं। प्रधान मंत्री जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जी 20 के सफल अध्यक्षता से पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। आज प्रधान मंत्री ने विश्वकर्मा समाज के लिए जो घोषणा किए और उनके उत्थान के लिए जो काम कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है।

प्रधान मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर कारू साहु सदन में उपस्थित सभी जनता एवम कार्यक्रताओं ने क दूसरे को  लड्डू खिलाया और नरेंद्र मोदी जी के स्वास्थ्य एवम दीर्घायु जीवन की कामना ईश्वर से की। 

दिन के 2 बजे नवादा के पूर्व सिविल सर्जन सह भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर विमल प्रसाद सिंह के कमला नर्सिंग होम में आयुष्मान भवः कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉक्टर विमल ने उपस्थित जनता एवम कार्यकर्ताओं को स्वस्थ एवम दीर्घायु जीवन जीने का तरीका बताया। उन्होंने डेंगू, मलेरिया, टीवी, शुगर, कैंसर आदि से कैसे बचाव किया जाय इसके बारे विस्तार से बताया। कहा कि नियमित बढ़िया खान पान और डॉक्टरों के उचित सलाह से ही ऐसी बीमारी से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, महामंत्री विजय पांडेय, शैलेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता , सतीश कुमार सिन्हा, जितेंद्र पासवान, सुधीर सिंह, बिनोद कुमार भोली, माधुरी बरनवाल , जिला मंत्री शिव यादव, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिजीत कुमार , महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी रानी ,सोशल मीडिया संयोजक तेजस सिन्हा , आईटी सेल संयोजक राहुल सिन्हा , मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार आर्य , हरिकेश महतो , राधेश्याम चौधरी , मनोज पचड़ा , सुधीर सिंह ,रामदेव यादव ,प्रो सुरेंद्र चौधरी , बंटी  कुमारी , गीता कुमारी ,मनोज गुप्ता , महावीर चंद्रवंशी , मुकेश महतो , अजय वर्मा , महेश फूही इत्यादि कार्यक्रता थे। 

No comments