Header Ads

Breaking News

Nawada News : बिनोद यादव का संवेदना यात्रा जारी, कई पीड़ित परिवारों के पोंछे आंसू, दिया आर्थिक सहयोग

  


बिनोद यादव का संवेदना यात्रा जारी, कई पीड़ित परिवारों के पोंछे आंसू, दिया आर्थिक सहयोग

नवादा लाइव नेटवर्क। 

आगामी लोकसभा चुनाव की तायरियों में जुटे में नवादा संसदीय क्षेत्र के सबसे दमदार भावी प्रत्याशी माने जा रहे भाई बिनोद यादव की संवेदना यात्रा एक बार फिर से गति पकड़ रहा है 

इस क्रम में रविवार को उनके संवेदना यात्रा का काफिला नारदीगंज , पकरीबरावां और कौआकोल प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में कई पीड़ित परिवारों के घर तक पहुंचा। 

नारदीगंज प्रखण्ड के ननौरा गाने में 28 वर्षीय मो. आबिद की विद्युत स्पर्शाघात से मौत के बाद छोटे_छोटे दो बच्चों के सिर से पिता का सहारा छिन्न गया था। दुःख की घड़ी में भाई विनोद यादव ने पुरे परिवार को न केवल आर्थिक मदद की बल्कि अपने मजबूत कंधे का सहारा भी दिया।

इसी प्रकार पकरीबरावां प्रखंड के मठ गुलनी निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र यादव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इसी प्रखण्ड के बेलखुंडा निवासी 40 वर्षीय सुदामा यादव की मौत सड़क दुर्घटना में और बेगराजपुर निवासी रंजीत प्रसाद की 30 वर्षीय पत्नी की मौत बज्रपात से हो गई थी। इन सभी पीड़ित परिवारों के आंसू पोछते हुए विनोद यादव ने आर्थिक मदद करते हुए कहा कि दुःख के इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं और हमारे घर का दरवाजा आप सबके लिए हमेशा खुला रहेगा।

 कौआकोल प्रखण्ड के चंदौली कला गांव निवासी सहदेव यादव के 19 वर्षीय पुत्र महेंद्र कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। संवेदना यात्रा के दौरान विनोद यादव ने मृतक के पिता से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद करते हुए दुःख की घड़ी में हमेशा साथ रहने का भरोसा दिया। 

आज की संवेदना यात्रा में वरिष्ठ राजद नेता प्रिन्स तमन्ना , जिला परिषद सदस्य नितीश राज , बेलकुंडा मुखिया रामाशीष यादव , ज्यूरी के मुखिया रवीन्द्र यादव , सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश यादव , दीपू यादव , कुणाल राजवंशी , भोली यादव समेत कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

रिपोर्ट :- शम्भु विश्वकर्मा।

 











No comments