Header Ads

Breaking News

Nawada News : खनवां अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची विधायक नीतू कुमारी, समुचित साफ_सफाई व्यवस्थित नहीं रहने पर जताई नाराजगी

  

खनवां अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची विधायक नीतू कुमारी, समुचित साफ_सफाई व्यवस्थित नहीं रहने पर जताई नाराजगी

नवादा लाइव नेटवर्क।

हिसुआ विधायक श्रीमती नीतु कुमारी ने शनिवार की सुबह सीएचसी खनवां का औचक निरीक्षण करने पहुंच गई। इस दौरान चिकित्सक डॉ. शहज़ादा ऑन ड्यूटी मिले। उन्होंने विधायक को अस्पताल का मुआयना कराया। इस दौरान स्थानीय समाजसेवी मसीह उद्दीन सहित कई अन्य लोग उनके साथ थे।
 

  अस्पताल में साफ -सफाई की असंतोषजनक स्थिति पर विधायक ने नाराजगी जताई, परन्तु डाक्टर और चिकित्साकर्मियों की मौजूदगी और उनके व्याहवार कुशलता की प्रशंसा की। 

खनवां पंचायत के पूर्व मुखिया सतीश सिंह तथा बयोवृद्ध समाजसेवी राम चरित्र सिंह ने शिकायत की कि इस अस्पताल की महिला चिकित्सक को अन्यत्र प्रतिनियुक्त कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई हो रही है।
 

         विधायक ने सिविल सर्जन से तत्काल सम्पर्क किया और वस्तुस्थित से अवगत कराया। सिविल सर्जन ने आश्वस्त किया कि यथाशीघ्र किसी महिला चिकित्सक को प्रतिनियुक्त किया जायेगा।विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस अस्पताल के लिए 12 डाक्टरों का पद स्वीकृत किया है। अन्य पदों की भी स्वीकृति दी है, जिसपर पदस्थापन शीघ्र कराया जायेगा।
 

विधायक ने प्रथम मुख्य मंत्री डा.श्रीकृष्ण सिंह स्मारक स्थल का भी मुआयना किया, जहां पर आगामी 21 अक्टूबर को श्री बाबू की जयंती समारोह आयोजित की जायेगी।

                 इस अवसर पर जनता दल (यू) के नेता मंजूर आलम, विधायक प्रतिनिधि अली अकबर'चुन्नु', अखिलेश यादव, गोपाल यादव, कमल यादव, जयप्रकाश यादव(मुखिया), भोला सिंह, अविनाश सिंह, रिशु सिंह आदि मौजूद थे।
 

No comments