Header Ads

Breaking News

Nawada News : भाजपा जिला कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों को समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित

 


भाजपा जिला कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों को समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित

नवादा लाइव नेटवर्क।

भारतीय जनता पार्टी, नवादा जिला कार्यालय में सोमवार को नवनियुक्त जिला पदाधिकारी और नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल मेहता और मंच संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी मौजूद रहे।

सर्व प्रथम भारत माता, महापुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।

सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने जिला भाजपा संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों एवम मोर्चा अध्यक्षगण को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने पार्टी के संगठन को कैसे मजबूत किया जाय इसपर विस्तार से अपनी बात कही।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी जिला कमिटी के सदस्यों और मोर्चा के अध्यक्षों को अपना धर्म समझ कर पार्टी का काम करना है और सभी मिलजुल कर 2024 का नवादा लोकसभा चुनाव और आने वाला विधान सभा चुनाव में पांचों विधान सभा सीट में नवादा भाजपा को जीत दिलाना है। आप सभी के कंधे पर पार्टी द्वारा बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दिया। कहा कि नवादा में भाजपा मजबूत है, नई कमिटी पार्टी के संगठन को और मजबूत बनाएं।

मौके पर सभी भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारी एवम मोर्चा अध्यक्षगण ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवम जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के प्रति आभार प्रकट किया। सभी ने एक सुर में संकल्प लिया और कहा कि जो भी पार्टी का काम जिलाध्यक्ष सौपेगे उसे पूरी ईमानदारी से निष्ठा पूर्वक करूंगा। पार्टी का विस्तार और चुनाव में जीत दिलाने के लिए दिन रात एक कर दूंगा ।

इन पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जिला उपाध्यक्ष

सतीश कुमार सिन्हा 

अरविंद कुमार गुप्ता

विनोद कुमार भोली

जितेंद्र पासवान 

अनिता मेहता 

माधुरी बरनवाल


जिला महामंत्री ~

शैलेंद्र शर्मा 

विजय पांडे 

रामानुज कुमार 


जिला मंत्री ~

अनिरुद्ध प्रसाद सिंह

शिव यादव 

 सुदामा चौहान 

सुनीता देवी 

नीतू गुप्ता 

इंदु देवी चंद्रवंशी 

चिंता राजवंशी 

मोर्चा अध्यक्ष ~

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ~ अभिजीत कुमार 

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ~ गौरी रानी 

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ~ नितिनन्दन कुमार 

अति पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष~संजय प्रसाद दांगी

अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ~विमल राजवंशी

अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष_अबू सलाम वारसी 

 आईटी सेल जिला संयोजक ~राहुल सिन्हा 

सोसल मीडिया जिला संयोजक~तेजस सिन्हा 








No comments