Header Ads

Breaking News

Nawada News : झोलाछाप डाक्टर ने कर दिया पेट दर्द से परेशान महिला का ऑपरेशन, हुई मौत, डॉक्टर और कर्मी हुए फरार

  


झोलाछाप डाक्टर ने कर दिया पेट दर्द से परेशान महिला का ऑपरेशन, हुई मौत, डॉक्टर और कर्मी हुए फरार

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के अकबरपुर में एकबार फिर झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला की जान ले ली। पेट दर्द से परेशान महिला की मौत ऑपरेशन के बाद हुआ। परिजनों की शिकायत पर जबतक पुलिस वहां पहुंची, डॉक्टर सहित सभी कर्मी वहां से फरार हो चुके थे।

बताया जाता है कि अकबरपुर मेनरोड में अजीमचक गांव के समीप एक प्राइवेट मकान में मदर केयर चाइल्ड सेंटर नामक नर्सिंग होम संचालित है। जहां सोमवार को एक महिला की मौत हुई।

  बताया गया कि रविवार को चंडीपुर गांव के प्रमोद रविदास की पत्नी नीतू कुमारी (26 वर्ष) गैस एवं पेट से संबंधित रोग का ईलाज कराने अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर पृथ्वी कुमार रंजन ने महिला का अल्ट्रासाउंड करवाया। परिजनों के अनुसार अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर दिया। गलत ऑपरेशन से महिला की स्थिति बिगड़ी गई और उसकी मौत हो गई। 

इसके बाद डॉक्टर और सभी कर्मी क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मृत महिला के परिजन क्लीनिक पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना के बाद अकबरपुर के थानाध्यक्ष दल बल के साथ उक्त क्लीनिक पहुंचे और महिला के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

 थानाध्यक्ष ने बताया कि गलत ईलाज के कारण महिला की मौत हुई है। सूचना पर जबतक क्लीनिक पर पहुंचा, डॉक्टर  समेत सभी कर्मी क्लीनिक छोड़कर फरार मिले। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 

क्लीनिक में लगाए गए बोर्ड पर दो डॉक्टरों का नाम अंकित है। एक रवि शंकर कुमार और दूसरे पृथ्वी कुमार रंजन। इनमे रवि शंकर बिहारशरीफ में अपना क्लीनिक मौसम हॉस्पिटल चलाते हैं। जबकि पृथ्वी खुद को एमबीबीएस सहायक एवं जेनरल फिजिशियन लिखते हैं। 

क्लीनिक के बोर्ड पर अंकित दो मोबाइल नंबर में एक बंद मिला। दूसरे नंबर पर बात हुई तो रिसीव करने वाले ने खुद को डॉ पृथ्वी का भतीजा बताया। ज्यादा जानकारी देने से उन्होंने परहेज किया। यह भी बताने में असमर्थता जताई कि डॉ. पृथ्वी ने कहां से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। बातचीत में उसने सिर्फ इतना ही बताया कि डॉक्टर पृथ्वी रजौली थाना क्षेत्र के जोगनी गांव के निवासी हैं।

इधर, घटना के बाद से महिला के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

No comments