Header Ads

Breaking News

Nawada News : ज्ञान भारती किड्स के नन्हे_मुन्ने बच्चों ने बनाई एक से बढ़कर रंगोली, आनंदित हुए लोग

 


ज्ञान भारती किड्स के नन्हे_मुन्ने बच्चों ने बनाई एक  से बढ़कर रंगोली, आनंदित हुए लोग

नवादा लाइव नेटवर्क।

ज्ञान भारती किड्स स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली एवं दीप सजाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। 

यह कार्यक्रम प्राचार्या रोज़ी कुमारी के नेतृत्व एवं शिक्षका नेहा परवीन, रुबीना यास्मीन, सीमा दास, अजीता पाण्डेय, रिया सिन्हा, शुभांगी सिन्हा, प्रियांशी कुमारी, शोम्पा पेन, खुशबू कुमारी, रीत नयन, हँसशिखा बाजपेयी, मनीषा देवी, आकांक्षा कुमारी, हुमा जाफरी, सलोनी सिन्हा, ताहिरा जमाल, गुनगुन दत्त एवं दीपा पाण्डेय के सहयोग से आयोजित हुआ।

प्रतिभागी प्रगति रोशन, रित्सिका रॉय, रिद्धि, आयशा, शिवांशी राज, गुनगुन, आशुतोष गुप्ता, नायरा कश्यप, आयुषी कुमारी, आर्या, केशव कुमार, अविक कुमार,अर्णव, सोहम, सृष्टि शानवी, मानवी, वीर प्रताप, अनन्या प्रसाद, श्रेया रानी, रेयांश, माही राज, इशिता गोस्वामी, ऋतिक कुमार, कृति कुमारी, प्राची पायल, अविनाश कुमार, आकाश कुमार, अमीषा भारती और भी अन्य बच्चों ने सुन्दर और आकर्षक रंगोली बनाई।

वहीँ कुछ बच्चे दैविक शंकर, वेरांश जैन, युग भदानी, विद्या, मिशा भारती, तन्नू, रियांशी, समर, सक्षम, यश राज, प्रेम कुमार, ऋषिका राज, रेयांश, शशांक, दीविषा और भी अन्य बच्चों ने पेपर रॉकेट और पेपर से पटाखे भी बनाये।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य बच्चों को उनकी मनपसंद भेंट भी दी गयी। कार्यक्रम में बच्चों की काबलियत की काफ़ी प्रशंसा हुई।

बच्चों ने अपने प्यारे हाथों से बनाये गए दीपों को अपने विद्यालय में सजाकर विद्यालय को जगमगा दिया।

नन्हे बच्चों के  प्यारे -प्यारे  हाथों से बनाये गए दीपों एवं रंगोली से सजा विद्यालय और भी मनमोहक एवं सुन्दर लगने लगा। बच्चों एवं शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।

आज का ये सृजनात्मक कार्यक्रम काफ़ी रोचक और आनंदित रहा। कुछ बच्चों ने गाने के माध्यम से सभी को दीपावली की शुभकामनायें भी दी। 

No comments