Header Ads

Breaking News

रालोजपा नेता का असामयिक निधन, अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष थे भरत सिंह, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ने जताया दुख

  


रालोजपा नेता का असामयिक निधन, अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष थे भरत सिंह, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ने जताया दुख

नवादा लाइव नेटवर्क। 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा पारस गुट) के नेता भरत सिंह का असामयिक निधन हो गया। वे नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के अध्यक्ष थे। सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। इलाज के क्रम में मौत हो है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को नवादा बाईपास में हड्डी गोदाम के पास बाइक चलाने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे। संभवतः किसी वाहन के टक्कर मारने से घटना हुई थी। हादसे में उनके सर में गंभीर चोटें आई थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार की सुबह मौत हो गई।

उनकी मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी, चार छोटे_छोटे बच्चों सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। लोजपा नेता मूलतः अकबरपुर प्रखंड के गंगटा गांव के निवासी थे। निधन पर जिलाध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है।

 





No comments