Header Ads

Breaking News

Cyber Crime : महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के नाम पर धोखाधड़ी, आठ साइबर ठग गिरफ्तार

   


महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के नाम पर धोखाधड़ी, आठ साइबर ठग गिरफ्तार

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के साइबर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार की है। सभी की गिरफ्तारी एक ही स्थान से की गई है। गिरफ्तार लोगों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरमा गांव का शत्रुघन कुमार, राजेश कुमार, प्रभात कुमार वर्मा, रविंद्र प्रसाद, गोपाल दास, अनिल कुमार अजय कुमार और नेमदारगंज थाना क्षेत्र के फरहा गाने का लक्ष्मण कुमार पिता महेश रविदास शामिल है। 

इन लोगों के पास से 9 एंड्राइड मोबाइल और एक प्रिंटर की बारामदागी की गई है। 

शनिवार को 30 दिसंबर को साइबर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी मुख्यालय कल्याण आनंद ने बताया कि ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब (बेबी बर्थ सर्विस) के नाम पर ये लोग ठगी का धंधा किया करते थे। इन लोगों का काम वैसी महिलाओं या दंपति को ठगना था जिनके बच्चे नहीं हो रहे थे। कंफर्म प्रेगनेंसी के नाम पर इस प्रकार के धंधे का खुलासा होने के बाद पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

बताया गया कि ये लोग बच्चे नहीं होने से परेशान महिलाओं को कंफर्म प्रेग्नेंट कराने का भरोसा देते थे। इससे आगे यह भी झांसा दिया करते थे कि कंफर्म प्रेग्नेंट होने पर 13 लाख और नहीं होने पर ₹5 लाख दिया जाएगा।

दोनों हाथ में लड्डू समझकर लोग झांसे में आ जाते थे। जब लोग तैयार हो जाते थे तब निबंधन के नाम पर पहले 799 रूपये और आगे सिक्योरिटी फी के नाम पर 5 से ₹20 हजार रुपए ऐंठ लिया करते थे।

 

ठगी के इस मॉड्यूल ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। सभी की गिरफ्तारी गुरमा गांव के पास एक ईंट के बने पंप हाउस से की गई। गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई हुई।

 डीएसपी साइबर ने बताया कि साइबर ठगी के सभी प्रकार के मॉड्यूल और धंधेबाजों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। सभी बदमाशों की जगह जेल में होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

 बता दें साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हुई है। इसी महीने ही वारिसलीगंज थाना इलाके में कई बड़ी कार्रवाई की गई।  मकनपुर और मोसमा गांव से कई साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई थी। यह लगा बात है कि धंधा पर विराम नहीं लग रहा है।


No comments