Header Ads

Breaking News

Crime News : सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की बर्बरतापूर्ण तरीके से की गई थी हत्या, प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटकर किया गया था अलग

 


सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की बर्बरतापूर्ण तरीके से की गई थी हत्या, प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटकर किया गया था अलग

पुलिस ने मामले का किया राजफाश,घटना में शामिल पांच अपराधियों में चार गिरफ्तार

नवादा लाइव नेटवर्क।

5 दिनों पूर्व नवादा नगर के खरीदी बिगहा में अंबेडकर छात्रावास के पीछे झाड़ी से बरामद महिला के शव के सभी रहस्य पर से पर्दा उठ गया है। 

 25 दिसंबर को ससुराल से पति के साथ मायके जा रही महिला को अगवा कर लिया गया था। उसके बाद हत्या की गई थी। हत्या के पूर्व उसके साथ बर्बरता की गई। पहले सामुहिक दुष्कर्म किया गया, फिर गला रेता गया। उसके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटकर अलग भी किया गया। 

अब पुलिस ने मामले का राजफाश कर ली है। 5 में से 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

शनिवार 30 दिसंबर को सदर एसडीपीओ अजय प्रसाद ने नगर थाना में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर को गया जिला अन्तर्गत बुनियादगंज थाना क्षेत्र की महिला अपने पति के साथ अपने मायके नवादा जिला अन्तर्गत नेमदारगंज थाना क्षेत्र के गांव जाने के लिए घर से चली थी। दोनो पति-पत्नी 25 दिसंबर की शाम नवादा स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर ससुराल जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुए थे। 

बाजार में काफी भीड़ होने के कारण दोनों रिक्शा से उतरकर पैदल जााने लगे। रास्ते में पति मोबाइल में रिचार्ज कराने के लिए एक दुकान गए। तभी एक ई-रिक्शा के चालक पत्नी उसके घर पहुंचाने की बात कहकर रिक्शा पर बैठा लिया, उसके बाद उसने लगभग दो घंटे तक बाजार में ही चक्कर लगाते रहे।

 रात्रि होने के बाद उसने अपने पांच साथियों के साथ महिला को नवादा-नारदीगंज पथ पर नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर विद्यालय के पीछे ले गए। जहां बारी-बारी से सभी लोगों ने दुष्कर्म किया। उसके बाद महिला के प्राईवेट पार्ट को काट दिया। इतना से भी जब उन दरिंदों का मन नहीं भरा तब गला रेतकर उसकी हत्या कर शव को छोड़कर सभी फरार हो गए।

 एसडीपीओ श्री प्रसाद ने बताया कि रातभर महिला के पति और मायके के परिवार खोजते रहे। 26 दिसंबर की सुबह किसी ने उसके पति को कस्तूरवा विद्यालय के पिछे नदी में एक महिला का शव होने की जानकारी दी। उसके बाद पति और ससुराल के परिजनों उक्त स्थान पर पहुंच शव की पहचान की।

तब घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

 मामले को लेकर मृतका के पति द्वारा अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए उस रास्ते में लगे कई सीसीटीवी को खंगाला। जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर के साथ उसका हुलिया आ गया।

जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर मुहल्ला निवासी कैलाश यादव के 30 वर्षीय पुत्र सुनिल यादव को पकड़ा। शुरुआत में सुनिल ने पुलिस को खूब बरगलाया। लेकिन, साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ हुई तो वह सबकुछ उगल दिया। घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार करते हुए अन्य लोगों का भी नाम बताया। 

गिरफ्तार सुनिल की निशानदेही पर पुलिस ने गोंदापुर मुहल्ला निवासी राजेन्द्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार, ललन यादव के 25 वर्षीय पुत्र पिन्टू कुमार तथा दिनेष यादव के पुत्र निरंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल उसी मुहल्ला के हरि यादव का पुत्र कारू यादव पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरूण कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

No comments